🕉️ 22 November 2026, Sunday · 04:35:14 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पहचानना
pahacānanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पहचानना क्रि॰ स॰ [हिं॰ पहचान + ना]
१. किसी वस्तु य ा व्यक्ति को देखते ही जान लेना कि यह कौन व्यक्ति या क्या वस्तु है । यह ज्ञान करना कि यह वही वस्तु या व्यक्तिविशेष है जिसे मैं पहले से जानता हूँ । चीन्हना । जैसे,—(क) बहुत दिनों पीछे मिलने पर भी उसने मुझे पहचान किया । (ख) पहचानों तो यह कौन फल है ।
२. वस्तु या व्यक्ति के स्वरूप को इस प्रकार जानना कि वह जब कभी इंद्रियगोचर हो तो इस बात का निश्चय हो सके कि वह कौन अथवा क्या है । किसी वस्तु की शरीराकृति, रूप रंग अथवा शक्ल सूरत से परिचित होना । जैसे—(क) मैं उन्हें चार बरस से पहचानता हूँ । (ख) तुम इनका मकान पहचानते हो, तो चलकर बता न दो ।
३. एक वस्तु का दूसरी वस्तु अथवा वस्तुओं से भेद करना । अंतर समझना या करना । बिलगाना । विवेक करना । तमीज करना । जैसे,—असल और नकल को पहचानना जरा टेढ़ा काम है ।
४. किसी वस्तु का गुण या दोष जानना । किसी की योग्यता या विशेषता से अभिज्ञ होना । किसी व्यक्ति के स्वभाव अथवा चरित्र की विशेषता को जानना । जैसे,—तुम्हारा उसका इतने दिनों तक साथ रहा, लेकिन तुम उन्हें पहचान न सके ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पहचानना" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें