🕉️ 20 November 2026, Friday · 02:43:15 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाजामा
pājāmā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाजामा संज्ञा पुं॰ [फा॰ पाजामह्] पैर में पहनने का एक प्रकार का सिला हुआ वस्त्र जिससे टखने से कमर तक का भाग । ढका रहता है । सुथना । तमान । इजार । विशेष—पाजामे के टखने की ओर के अंतिम भाग को मुहरी या मोरी, जितना भाग एक एक पैर में होता है उसे पायचा, दोनों पायचों के मिलानेवाले भाग को मियानी, कमर की ओर के अंतिम भाग को जिसमें इजारवंद रहता है नेफा और जिस सूत या रेशम के बंधनों को नेफे में डालकर कसते हैं, उसे इजारबंद कहते हैं । पाजामे के कई भेद हैं—(क) चुडीदार, जो घुटने के नीचे इतना तंग होता है कि सहज में पहना या उतारा नहीं जा सकता । पहनने पर घुटने के नीचे इसमें बहुत से मोड पड जाते हैं । इसके भी दो भेद होते हैं — आडा़ और खडा़ । आजे की काट नीचे से उपर तक आडी और खडे की खडी होती है । कभी कभी इसमें मोहरी की तरफ तीन बटन लगते हैं । उस दशा में मोहरी और भी तंग रखी जाती है । (ख) बरदार, जो घुटने के नीचे और ऊपर बराबर चौडा होता है । इसकी एक एक मुहरी एक हाथ से कम चौडी नहीं होता है । (ग) अरबी, जिसकी मोहरी चूडीदार से अधिक ढीली होती है और जो अधिक लंबा न होने के कारण सहज में पहन लिया जाता है । (घ) पतलूननुमा, जिसकी मोहरी बरदार से कम और अरबी से अधिर चौडी होती है । आजकल इसी पाजामे का रवाज अधिक है । (ड॰) कलीदार या जनाना पाजामा, जो नेफे की तरफ कम और मोहरी की तरफ अधिक चौडा़ रहता है । इसके नेफे का घेरा १ गज और मोहरी का २ १/२ गिरह होता है । इसमें बहुत सी कलियाँ होती हैं जिनका चौडा भाग मोहरी की ओर ओर तंग भाग नेफे की ओर होती है । (च) पेशावरी, जो कलीदार का प्रायः उलटा होता है अर्थात् नेफा २ १/४ गज और मोहरी प्रायः २ १/२ गिरह चौड़ी होती है । (छ) काबुली और (ज) नेपाली भी इसी प्रकार के होते हैं । पहले के नेफे का घेरा ४ गज और दूसरे का २ १/२ गज होता है । इनमें कलीयों की स्थापना कलीदार की उलटी होती है । पाजामे का व्यवहार इस देश में कब से आरंभ हुआ, उपलब्ध इतिहासों से इसका निश्चय नहीं होता । अधिकतर लोगों का ख्याल है कि यह मुलमानों के साथ यहाँ आया । पहले यहाँ के लोग धोती ही पहना करते थे । परंतु पहाडि़यों और शीतप्रधान प्रदेशों के रहनेवालों में आजकल इसका जितना व्यवहार है उससे संदेह हो सता है कि पहले भी उनका काम इसके बिना न चलता रहा होगा । आजकल हिंदू, मुसलमाल दोनों पाजामा पहनते हैं, पर मुसलमान अधिक पहनते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पाजामा" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें