🕉️ 30 November 2026, Monday · 01:31:10 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाटलिपुत्र
pāṭaliputra
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाटलिपुत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰] मगध का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर जो इस समय भी बिहार का मुख्य नगर है । आजकल यह पटना के नाम से प्रसिद्ध है । विशेष—प्राचीन पाटलिपुत्र वर्तमान पटना से प्रायः २ १/२ मील पूर्व गंगा के तट पर जहाँ इस समय कुम्हरर नामक ग्राम है, स्थित था । खुदाई से वहाँ उसके बहुत से चिह्न मिले हैं । बुद्ध की परवर्ती कई शताब्दियों में यह नगर भारत का सर्वप्रधान नगर और अत्यंत उन्नत तात समुद्ध था । विदेशी यात्रियों ने अपने यात्रावृत्तांतों में इसकी बड़ी प्रशंसा लिखी है । प्राचीन पुस्तकों में इसका नाम पुष्पपुर और कुसुमपुर भी लिखा है । वर्तमान पटना शेरशाह सूर का बसाया हुआ है । ब्रह्मपुराण में लिखा है कि महाराज उदायी या उदयन ने गंगा के दाहिने किनारे पर इस नगर को बसाया । यह मगधरा ज अजातशत्रु का पुत्र था जो वुद्ध का समकालिक था । बौद्धों के 'महानिब्वाहनसुत्त' नामक ग्रंथ में इसेक निर्माण के विषय में यह कथा लिखी हैः भगवान् बुद्ध नालंद से वैशाली जाते हुए पाटली ग्राम में पहुँचे । वहाँ के निवासियों ने उनके लिये एक विश्रामगार बनवा दिया । उन्होंने आशीर्वाद दिया कि यह ग्राम एक विशाल नगर होगा और अग्नि, जल तथा विश्वास- घातकता के आघात सहन करेगा । मगधराज के दो मंत्री कोई ऐसा नगर बसाने के लिये उपयुक्त स्थान ढूँढ रहे थे जिसमें रहकर निशिव नामक ब्रात्य क्षत्रियों के आक्रमण से देश की रक्षा की जा सके । उपर्युक्त आशीर्वाद की बात सुनते ही उन्होंने पाटली में नगर बसाना आरंभ कर दिया । इसी का नाम पाटलीपुत्र पडा़ । भविष्य पुराण के अनुसार विश्वामित्र के पिता गाधि की कन्या पाटनी के इच्छानुसार कौंडिन्य मुनि के पुत्र ने मंत्रबल से इस नगर को बसाया और इसी से पाटलीपुत्र नाम रखा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाटलि—पुत्र n. N. of the capital of Magadha near the confluence of the Śoṇa and the Ganges (supposed to be the ancient Palibothra and the modern Patnā), Pat.; Kap.; Kathās. (esp. iii, 78) &c.
पाटलि—पुत्र m. pl. the inhabitants of this city, Pāṇ. ii, 3, 42, Kāś.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (615,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाटलिपुत्र N. of an important town in Magadha or south Behar situated at the confluence of the Ganges and the Śoṇa (or Son). It was also called ‘Kusumapura’ or ‘Palibothra’ referred to in the classical accounts of India. It is said to have been destroyed by a river inundation about the middle of the eighth century A. D.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1195-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाटलिपुत्र न० (पाटना) ख्याते नगरभेदे कुसुमपुरे हेमच०
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4288,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पाटलिपुत्र" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬