🕉️ 21 November 2026, Saturday · 12:46:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाणिनीय
pāṇinīya
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाणिनीय वि॰ [सं॰]
१. पाणिनिकृत (ग्रंथ आदि) ।
२. पाणिनि- प्रोक्त । पाणिनि का कहा हुआ । पाणिनि द्वारा उपदिष्ट (व्याकरण) ।
३. पाणिनि में भक्ति रखनेवाला । पाणिनि- भक्त । पाणिनि का ग्रंथ पढनेवाला ।
पाणिनीय दर्शन संज्ञा पुं॰ [सं॰] पाणिनि का अष्टाध्यायी व्याकरण । पाणिनिय व्याकरण के ग्रंथों में प्रतिपादित व्याकरण दर्शन । विशेष— 'सर्वदर्शनसंग्रह' कार ने पाणिनीय व्याकरण दर्शन को भी भारत के प्राचीन दर्शनों में स्थान दिया है । इस दर्शन के मत से स्फोटात्मक निरवयव नित्य शब्द ही जगत् का आदि कारण रुप परब्रह्म है । अनादि अनंत अक्षर रुप शब्द ब्रह्म से जगत् की साकी प्राक्रियाएँ अर्थ रुप में पर्वर्तित होती हैं । इस दर्शन ने शब्द के दो भेद माने हैं । नित्य और अनित्य । नित्य शब्द स्फोट मात्र ही है, संपूर्ण वर्णांत्मक उच्चरित शब्द अनित्य हैं । अर्थबोधन सामर्थ्य केवल स्फोट में है । वर्ण उस (स्फोट) की अभिव्यक्ति मात्र के साधन हैं । अग्नि शब्द में अकार, गकार, नकार और इकार ये चारों वर्ण मिलकर अग्नि नामक पदार्थ का बोध कराते हैं । अब यदि चारों ही में अग्निवाचकता मानी जाय तो एक ही वर्ण के उच्चारण से सुननेवाले को अग्नि का ज्ञान हो जाना चाहिए था, दूसरे वर्ण तक के उच्चारण की आवश्यकता न होनी चाहिए थी । पर ऐसा नहीं होता । चारों वर्णों के एकत्र होने से ही उनमें अग्निवाचकता आती हो तो यह भी ठीक नहीं । क्योंकि पर वर्ण के उत्पत्तिकाल में पूर्व वर्ण का नाश हो जाता है । उनका एकत्र अवस्थान संभव ही नहीं । अतः मानना पडे़गा कि उनके उच्चारण से जिस स्फोट की अभिव्यक्ति होती है वस्तुतः वही अग्नि का बोधक है । एक वर्ण के उच्चारण से भी यह अभिव्यक्ति होती है, पर यथेष्ट पुष्टि नहीं होती । इसी लिये चारों का उच्चारण करना पड़ता है । जिस प्रकार नीले, पीले, लाल आदि रंगों का प्रतिबिंब पड़ने से एक ही स्फटिक मणि में समय समय पर अनेक रंग उत्पन्न होते रहते हैं उसी प्रकार एक ही स्फोट भिन्न भिन्न वर्णों द्वारा अभि- व्यक्त होकर भिन्न भिन्न अर्थों का बोध कराता है । इस स्फोट को ही शब्दशास्त्रज्ञों ने सच्चिदानंद ब्रह्म माना है । अतः शब्द शास्त्र की आलोचना करते करते क्रमशः अविद्या का नाश होकर मुक्ति प्राप्त होती है । 'सर्वदर्शनसंग्रह' कार के मत से व्याकरण शास्त्र अर्थात 'पाणिनीयदर्शन' सब विद्याओं से पवित्र, मुक्ति का द्वारस्वरुप और मोक्ष मार्गों में राजमार्ग है । सिद्धि के अभिलाषी को सबसे पहले इसी की उपासना करनी चाहिए ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाणिनीय mfn. relating to Pāṇini, written or composed by P˚ &c.
पाणिनीय m. a disciple or follower of P˚ (or Pāṇina, Pāṇ. iv, 3, 99, Sch.) and his grammar, iv, 2, 64, Sch.
पाणिनीय n. (with or sc. व्याकरण) the system or grammar of P˚, iv, 2, 66; 3, 115, Sch.; Śiś.; Kathās.; Hcat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (615,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाणिनीय a. Relating to or composed by Pāṇini; Śi. 19. 75. --यः A follower of Pāṇini; अकृतव्यूहाः पाणिनीयाः. --यं The grammar of Pāṇini.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0691-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाणिनीय त्रि० पाणिनौ भक्तिरस्य छ । १ पाणिनिभक्तियुक्ते तेन ज्ञातमुपज्ञातं वा छ । २ पाणिनिना ज्ञाते ३ तेनीप- ज्ञाते च । पाणिनिना प्रोक्तम् अण् । ४ पाणिना प्रोक्ते त्रि० “अकृतव्यूहाः पाणिनीयाः” व्या० परिभाषा ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4293,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाणिनीयं, त्रि, (पाणिनिना प्रोक्तं उपदिष्टं वा । पाणिनि + “वृद्धाच्छः ।” ४ । २ । ११४ । इति छः ।) पाणिनिना कृतं ग्रन्थादि । इति मुग्ध- बोधव्याकरणम् ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-103-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें