🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:43:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पारना
pāranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पारना १ क्रि॰ सं॰ [हिं॰ पारना (पड़ना) क्रि॰ स॰ रूप]
१. डालना । गिराना । उ॰—पारि पायन सुरन के सुर सहित अस्तुति कीन ।— भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ ३, पृ॰ ७६ ।
२. खड़ा या उठा न रहने देना । जमीन पर लंबा डालना ।
३. लोटाना । उ॰— (क) पारिगो न जाने कौन सेज पै कन्हैया को ।— (शब्द॰) । (ख) धन्य भाग तिहि रानि कौशिला छोट सूप महँ पारै ।— रघुराज (शब्द॰) ।
४. कुश्ती या लड़ाई में गिराना । पछाड़ना । उ॰— सोइ भुज जिन रण विक्रम पारै ।— हरिचंद्र (शब्द॰) ।
५. किसी वस्तु को दूसरी वस्तु में रखने, ठहराने या मिलाने के लिये उसमें गिराना या रखना ।
६. रखना । उ॰— मन न धरति मेरो कह्यो तू आपनी सयान । अहे परनि परि प्रेम की परहथ पार न प्रान ।— बिहारी (शब्द॰) । यौ॰— पिंडा पारना = पिंडदान करना । उ॰— जाय बनारस जारयो कया । पारयो पिंड नहायो गया ।—जायसी (शब्द॰) ।
७. किसी के अंतर्गत करना । किसी वस्तु या विषय के भीतर लेना । शामिल करना । उ॰— जे दिन गए तुमहिं विनु देखे । ते विरंचि जनि पारहि लेखे । तुलसी (शब्द॰) ।
८. शरीर पर धारण करना । पहनना । उ॰— श्याम रंग धरि पुनि बाँसुरी सुधारि कर, पीत पट पारि बानी मधुर सुनावैंगी ।— श्रीधर (शब्द॰) ।
९. बुरी बात घ़टित करना । अव्यवस्था आदि उपस्थित करना । उत्पात मचाना । उ॰— औरै भाँति भएब ये चौसर चंदन चंद । पति बिनु अति पारत बिपति, मारत मारू चंद ।— बिहारी (शब्द॰)
१०. साँचे आदि में डालकर या किसी वस्तु पर जमाकर कोई वस्तु तैयटार करना । जैसे, ईंटे या खपडे़ पारना, काजल पारना ।
११. सजाना । बनाना । सँवारना । उ॰— माँग भरी मोतिन सों पटियाँ नीकै पारी । नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ ३८६ ।
पारना पु † २ क्रि॰ अ॰ [सं॰ पारय (=योग्य) वा हिं॰ पार, जैसे, पार लगना (= हो सकना)] सकना । समर्थ होना । उ॰— प्रभु सन्मुख कछु कहइ न पारइ । पुनि पुनि चरन सरोज निहारइ ।— तुलसी (शब्द॰) ।
पारना पु † ३ क्रि॰ स॰ [सं॰ पालन] दे॰ पालना । उ॰— नेमनि संग फिरै भटक्यो पल मूँदि सरूप निहारत क्यौं नहिं । स्या म सुजान कृपा घनआनँद प्रान पपीहनि पारत क्यों नहीं ।—घनानंद, पृ॰ १५१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पारना" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें