🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:35:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पिसना
pisanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पिसना १ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ पीसना]
१. रगड़ या दबाव से टूटकर महीन टुकड़ों में होना । दाव या रगड़ खाकर सूक्ष्म खंडों में विभक्त होना । चुर्ण होना । चूर होकर धूल सा हो जाना । जैसे, गेहूँ पिसना, मसाला पिसना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. पिसकर तैयार होनेवाली वस्तु का तैयार होना । जैसे आटा पिसना, पिट्ठी पिसना । संयो॰ क्रि॰— जाना ।
३. दब जाना । कुचल जाना । जैसे,— पहिए के नीचे पैर पडे़गा तो पिस जायगा । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—जाना । ४ ओर कष्ट, दुःख या हानि उठाना । पीड़ित होना । जैसे,— (क) एक दुष्ट के साथ न जाने कितने निरपराध पिस गए । (ख) महाजन के दिवाले से न जाने कितने गरीब पिस गए । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
५. परिश्रम से अत्यंत क्लांत होना । अत्यंत श्रांत एवं शांत होना । पककर बेदम होना ।
पिसना पु संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पीसना] पीसना । पीसी जानेवाली चीज गेहूँ आदि । उ॰— पिसना पीसै राँड़री पिउ पिउ करै पुकार ।— पलटू, भा॰ १, पृ॰ १७ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पिसना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें