पींड †
संज्ञा पुं॰ [सं॰ पिण्ड]
१. शरीर । देह । पिंड ।
उ॰— बिन जिव पींड छार करि कूरा । छार मिलावइ सो हित पूरा ।— जायसी (शब्द॰) ।
२. वृक्ष का धड़ । वृक्ष देह । तना । पेड़ी ।
उ॰— कटहर डार पींड सो पाके । बड़हर सोउ अनूप अति ताके ।— जायसी ग्रं॰ (गुप्त), पृ॰ १३८ ।
३. किसी गीली वस्तु का गोला । पिंड । पिंडी ।
४. कोल्हू के चारों ओर गीली मिट्टी का बनाया हुआ घेरा जिसमें से ईख की अंगारियाँ या छोटे टुकडे़ छटककर बाहुर नहीं निकलने पाते ।
५. चरखे का मध्य भाग । बेलन ।
६. शिरोभूषण । दे॰
पीड़ ।
उ॰— (क) शिखी की भाँति शिर पींड डोलत सुभग चाप ते अधिक नवमाल शोभा ।— सूर (शब्द॰) । (ख) पींड श्रीखंड शिर भेष नटवर कसे अंग इक छटा मैं ही भुलाई ।— सूर (शब्द॰) ।
७. पिंडखजूर नामक फल ।
उ॰— खरिक दाख अरु गिरी चिरारी । पींड बदाम लेत बनवारी । — सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।