पीली, गरदन बैंगनी और पर हरे होते हैं ।
उ॰—के वाँ ते बजाँ आई तूती के पास ।—दक्खिनी॰, पृ॰ ८५ ।
२. कनेरी नाम की छोटी सुंदर चिड़िया जो कनारी द्वीप से आती है और बहुत अच्छा बोलती है । इसे लोग पिंजरों में पालते हैं ।
३. मटमैले रंग की एक छोटी चिड़िया जो बहुत सुंदर बोलती है । विशेष—(१)इसे लोग पिंजरों में पालते हैं । जाडे़ में यह सारे भारत में पाई जाती है, पर गरमी में उत्तर काश्मीर, तुर्कि— स्तान आदि की ओर चली जाती है । यह घास फूस से कटोरे के आकार का घोंसला बनाकर रहती है । विशेष—(२) उर्दू में तूती शब्द का प्रयोग पुंल्लिगवत् होता है । मुहा॰—तूती का पढ़ना = तूती का मीठे सुर में बोलना । किसी की तूती बोलना = किसी की खूब चलती होना । किसी का खूब प्रभाव जमना । नक्कारखाने में तूती की आवाज कौन सुनता है = (१) बहुत भीड़ भाड़ या शोरगुल में कही हुई बात नहीं सुनाई प़डती । (२) बडे़ बडे़ लोगों के सामने छोटों की बात कोई नहीं सुनता ।
४. मुँह से बजाने का एक प्रकार का बाजा ।
५. मिट्टी की छोटी टोंटीदार घरिया जिससे लड़के खेलते हैं ।
पीली चिट्ठी
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पीली + चिट्ठी] विवाह का निमंत्रणपत्र जिसपर प्रायः केसर, हलदी आदि छिड़का रहता है ।
पीली जुही
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पीली + जुही] दे॰
सोनजुही ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।