🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:56:03 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पुरजा
purajā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पुरजा संज्ञा पुं॰ [फा़॰पुर्जह्]
१. टुकड़ा । खंड । उ॰—सूरा सोइ सराहिए लड़े धनी के खेत । पुरजा पुरजा ह्वै परे तऊ न छाँडै़ खेत ।—कबीर (शब्द॰) । मुहा॰—पुरजे पुरजे उड़ना = टुकड़े टुकड़े हो जाना । पुरी तरह नष्ट हो जाना । उ॰—पुरजे पुरजे उड़ै अन्न बिनु बस्तर पानी । ऐसे पर ठहराय सोई महबूब बखानी ।—पलटू॰, भा॰ १, पृ॰ ३३ । पुरजे पुरजे करना या उड़ाना = खंड खंड करना । टूक टूक करना । धज्जियाँ उड़ाना । पुरजा पुरजा हो पड़ना = दे॰ 'पुरजे पुरजे होना' । उ॰—सूर न जानै कापरी सूरा तन से हेत । पुरजा पुरजा हो पड़ै, तहूँ न छाड़ै खेत ।—दरिया बा॰, पृ॰ १२ । पुरजा पुरजा हो रहना = दे॰ 'पुरजे पुरजे होना' । उ॰—सूरा सोई सराहिये, लड़ै धनी के हेत । पुरजा पुरजा होई रहै, तऊ न छाँड़ै खेत ।—कबीर सा॰ सं॰, भा॰ १, पृ॰ २३ । पुरजे पुरजे होना = खंड खंड होना । टूट फूटकर टुकड़े टुकड़े होना ।
२. कतरन । धज्जी । कटा टुकड़ा । कत्तल ।
३. अवयव । अंग । अंश । भाग । जैसे, कल के पुरजे, घड़ी के पुरजे । मुहा॰—चलता पुरजा = चालाक आदमी । तेज आदमी । उद्योगी पुरुष ।
४. चिड़ियों के महीन पर । रोईं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पुरजा" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें