अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पेनिसिलिन संज्ञा स्त्री॰[अं॰] ऐलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत प्रतिजीवाणु (ऐंटीबायोटिक) वर्ग की प्रमुख ओषधि जिसका प्रयोग मुख्यतः अंतःपेशी (इंट्रामस्कयुलर) इंजेक्शन के रूप में किया जाता है । टिकिया के रूप में खाने तथा मलहम के रूप में लगाने में भी इसका व्यवहार होता है । विशेष—लंदन सेंट मेरी चिकित्सालय के प्रो॰ अलेक्जैंडर फ्लेंमिंग ने सन् १९२८ में संवर्धन पट्टिकाओं (कल्चर प्लेटों) का सामान्य परीक्षण करते समय आकस्मिक रूप से इसका पता लगाया था । परंतु इसके वास्तविक संघटन, गुण और शक्तियों का सही ज्ञान दस वर्षों बाद प्राप्त हुआ । यह एक प्रकार की फफूँद या भुकड़ी है जिसके संपर्क में आने पर अनेक दुस्साध्य रोगों के जनक और वाहक रोगाणु तत्काल नष्ट हो जाते हैं और रोग दूर हो जाता है । पेनिसिलिन का आविष्कार चिकित्सा जगत् में वर्तमान शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है । दुष्टव्रण, पृष्ठव्रण, न्यूमोनियाँ, उपवंश, सूजाक आदि अनेक असाध्य समझे जानेवाले रोगों की चिकित्सा में पोनिसिलिन रामबाण सिद्ध हुई है । फ्लेमिंग महोदय को इसके आविष्कार के उपलक्ष में 'सर' की उपाधि और नोबेल पुरस्कार मिला था ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।