🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:38:44 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पेलना
pelanā
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पेलना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ पीड़न]
१. दबाकर भीतर घुसाना । जोर से भीतर ठेलना या धँसाना । दबाना । उ॰—विपति हरत हठि पद्मिनी के पात सम, पंक ज्यौं पताल पेलि पठवै कलुष को ।—केशव (शब्द॰) ।
२. ढकेलना । धक्का देना । उ॰—(क) गिरि पहाड़ पर्वत कहँ पेलहिं । बृक्ष उचारि झारि मुख मेलहिं ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) स्वामि काज इंद्रासन पेलों ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. टाल देना । अवज्ञा करना । उ॰—(क) जो न कियो परिनै पन पेलि, पषाण परै पुहुमीपति के पन ।—रघुराज (शब्द॰) । (ख) भोरेहु भरत न पेलिहहिं, मन सहुँ राम रजाइ । करिय न सोच सनेह बस, कहेउ भूप बिलखाइ ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) जनक सुता परिहरी अकेली । आयहु तात वचन मम पेली ।— तुलसी (शब्द॰) । (घ) प्रभुपितु बचन मोह बस पेली । आयउँ यहाँ समाज सकेली ।—तुलसी (शब्द॰) ।
४. त्यागना । हटाना । फेकना । उ॰—राज महाल को बालक पेलि कै पालत लालत खूसर की ।—तुलसी (शब्द॰) ।
५. जबरदस्ती करना । बल प्रयोग करना । उ॰—कह्यौ युवराज बोलि बानर समाज आज खाहु फल सुनि पेलि पैठे मधुबन में ।—तुलसी (शब्द॰) ।
६. प्रविष्ट करना । घुसेड़ना ।
७. गुदामैथुन करना । (बाजारू) ।
८. दे॰ पेरना ।
पेलना २ क्रि॰ स॰ [सं॰ प्रेरणा]
१. आक्रमण करने के लिये सामने छोड़ना । ढीलना । आगे बढ़ाना । उ॰—(क) कुंभ- स्थल कुच दोउ मयमंता । पैलो सौहँ सँभारहु कंता ।— जायसी । (शब्द॰) (ख) जौं लहि धवहिं ऊसका खेलहु । हस्तिहिं केर जूह सब पेलहु ।—जायसी (शब्द॰) । (ग) (इतनी) बात के सुनते ही गजपाल ने गज पेला, ज्यौं वह बलदेव जी पर टूटा, त्यौं उन्होंने हाथ घुमाय एक थपेड़ा ऐसा मारा...... ।—लल्लू (शब्द॰) ।
२. पु बिताना । गुजारना । उ॰—आतिथ्य विनय विवेक कौतुक समय पोल्लिअ सब्बहिं ।—कीर्ति॰, पृ॰ २८ ।
३. भेजना । पठाना । उ॰— मैं मेले रे मैं मेले । परचंड दसूं दिस पेले ।—रघु॰ रू॰, पृ॰ १५६ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पेलना" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें