अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पोस्ता संज्ञा पुं॰[फा़॰ पोस्त] एक पौधा जिसमें से अफीम निकलती है । विशेष—यह पौधा दो ढाई हाथ ऊँचा होता है । पत्तियाँ भाँग या गाँजे की पत्तियों की तरह कटावदार पर बहुत बडी़ और सुंदर होती हैं । डंठलों में रोइयाँ सी होती हैं । फागुन चैत में पौधा फूलने लगता है । पौधे के बीचोबीच से एक लंबी पतली नाल (डंठी) ऊपर की ओर जाती है जिसके सिरे पर चार पाँच पँखड़ियों का कटोरे के आकार का बहुत सुंदर गोल फूल लगता है । फारस और हिंदुस्तान में जो पोस्ता बोया जाता है उसका फूल भी सफेद और बीज के दाने भी सफेद होते हैं । पर रूम के राज्य में जो पोस्ता होता है उसके फूल प्याजी रंग के और दाने काले होते हैं । बहुत चटकीले लाल फूलवाले पौधे को ही 'गुलेलाला' कहते हैं जिसकी सुंदरता का फारसी के कवियों ने इतना वर्णन किया है और जो शोभा के लिये बगीचों में लगाया जाता है । फूल के बीच में एक घुंडी सी होती है जिसमें इधर उधर की किरनों के सिरों पर पुं॰ पराग होता है । पंखड़ियों के झड़ जाने पर घुंडी बढ़कर डोडे (ढेंढ) के रूप में हो जाती है । इसी को पोस्ते का डोडा या ढेढ़ कहते है । डोडा तीन चार अंगुल का होता है । डोडे के कुछ बढ़ जाने पर उसमें लोहे की नहरती से खडा़ चीरा या पाँछ लगा देते हैं । पाँछ लगने से उसमें से हलके गुलाबी रंग का दूध निकलता है जो दूसरे दिन लाल रंग का होकर जम जाता है । यही जमा हुआ दूध अफीम है । एक डोडे से तीन चार बार दूध पोंछकर निकाला जा सकता है । फूल की पखड़ियों को भी लोग मिट्टी के गरम तवे पर इकट्ठा करके गोल रोटी के रूप में जमाते हैं जिसे पत्तर कहते हैं । सूखे डोडों से राई के से सफेद सफेद बीज निकलते हैं जो पोस्ते के दाने कहलाते हैं और खाए जाते हैं । पोस्ते की जाति के २५ या २६ पौधे होते हैं । पर उनमें से अफीम नहीं निकलती । वे शोभा के लिये बगीचों में लगाए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।