🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:44:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

प्याज
pyāja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
प्याज संज्ञा पुं॰ [फा॰ प्याज़ या पियाज] एक प्रसिद्ध कंद जो बिलकुल गोल गाँठ के आकार का होता है और जिसके पत्ते पतले लंबे और सुंगधराज के पत्तों के आकार के होते हैं । विशेष—इसकी गाँठ में ऊपर से नीचे तकत केवल छिलके ही छिलके होते हैं । यह कंद प्रायः सारे भारत में होता है और तरकारी या माँस के मसाले के काम में आता है । कहीं कहीं इसका उपयोग औषधों आदि में भी होता है । यह बहुत अधिक पुष्ट माना जाता है । इसकी गंध बहुत उग्र और अप्रिय होती है जिसके कारण इसका अधिक व्यवहार करनेवालों के मुँह और कभी कभी शरीर या पसीने से भी बिकट दुर्गंध निकलती है । इसी लिये हिंदुओं में इसके खाने का बहुत अधिक निषेध है । यह बहुत दिनो तक रखा जा सकता है और कम सड़ता है । वैद्यक के अनुसार इसके गुण प्रायः लहुसन के समान ही है । वैद्यक में इसे माँस और वीर्यवर्धक, पाचक, सारक, तीक्ष्ण, कंठशोधक, भारी, पित्त और रक्तवर्धक, बलकारक, मेधा जनक, आँखों के लिये हितकारी रसायन, तथा जीर्णज्वर, गुल्म, अरुचि, खाँएसी, शोथ, आमदोष, कुष्ठ, अग्निमांद्य, कृमि, वायु और श्वास आदि का नाशक माना जाता है । इसमें से एक प्रकार का तेल भी निकलता है जो उत्तेजक और चेतनाजनक माना जाता है । प्याज को कुचलने से जो रस निकलता है वह बिच्छु आदि के काटे हुए स्थान पर लगाया भी जाता है और मूर्छा के समय उसे सुँघाने से चेतना आती है । पर्या॰—सुकंदक । लोहिककंद । तीक्ष्णकंद । उष्ण । मुखदूषण । शूद्रप्रिय । कृमिघ्न । मुखगंधक । बहुपत्र । विश्व- गंध । रोचन । पलांडु ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "प्याज" आता है (26)
पलांडु प्याजमहामूल प्याजफलपुच्छ वह वनस्पति जिसकी जड़ में वाँठ पड़ती है । जैसे, प्याज, शलजम इत्यादिमुकुंदक प्याजमुखगंधक प्याजमुखदूषण प्याजसुकुंदक प्याजनीचभोज्य पलांडु । प्याजतीक्ष्णकंद पलांडु । प्याजशूद्रप्रिय पलांडु । प्याजविस्रगंध प्याजशाककलंबक प्याजश्वेतकंद प्याजसुकंदकरण प्याज । श्वेत पलांडुनिकेतन वासस्थान । घर । मकानयवफल इंद्रिजौमहाकंद लहसुनयवनेष्ट सीसारक्तकंद विद्रुम । मूँगाविश्वगंध सर्वत्र गंध देनेवाला । बोल नामक गंधद्रव्यविस्रगंधा गोदंती हरतालसुकंदक बाराहीकंद । भिर्वोली कंद । गेंठीबहुपत्र अभ्रक । अबरकयखनी तरकारी आदि का रसा । शोरबा । झोलमुकंद र्कुदरूदुर्गध काला नमक
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें