🕉️ 28 November 2026, Saturday · 09:29:51 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

प्रगतिवाद
pragativāda
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
प्रगतिवाद संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रगति + वाद]
१. वह सिद्धांत जिसमें साहित्य को सामाजिक विकास का साधन माना जाता है ।
२. सामान्य जनजीवन को साहित्य में व्यक्त करमे का सिद्धांत । एक साहित्यिक विचारधारा, जिसमें सामाजिक यथार्थ और मार्क्स के आर्थिक क्षेत्र में प्रतिपादित सिद्धातों के लिये विशेष आग्रह रहता है । विशेष—प्रगतिवाद का आरंभ सन् १९४० के पूर्व ही हो गया था । सामाजिक और आर्थिक उत्पीड़न संबंधो प्रगतिवादी विचारों ने साहित्यकारों को सहज रूप से अपनी ओर आकृष्ट किया, फलतः श्रमिकों, कृषकों और सामाजिक उत्पीड़ितों को केंद्र बनाकर साहित्य की रचना हुई । साहित्यिक विचारधारा के अतिरिक्त प्रगतिवाद जनादोलन के रूप में भी पनपा और सारे संसार को इसने प्रभावित किया । इस रूप में इसने मानवमुक्ति के लिये संघर्ष किया, अव्यावहारिक प्राचीन संस्कारों और रूढ़ियों के निराकरण तथा समाज की वर्गस्थिति को समाप्त करने की चेष्टा की ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬