प्रेस
संज्ञा पुं॰ [अं॰]
१. वह कल जिससे कोई चीज दबाई या कसी जाय । पेंच ।
२. हाथ से चलाने की वह कल जिससे छपा ई का काम होता है । छापने की कल ।
३. वह स्थान जहाँ पुस्तकों आदि की छपाई का काम होता हों । छापाखाना । मुहा॰—(किसी चीज का ) प्रेस में होना = (किसी चीज की) छपाई का काम जारी रहना । छपना । जैसे, अभी, वह पुस्तक प्रेस में है । यौ॰—प्रेस ऐक्ट । प्रेस कम्यूनिक । प्रेस मशीन । प्रेस रिपोर्टर ।
प्रेस ऐक्ट
संज्ञा पुं॰ [अं॰] वह कानून जिसके द्बारा छापाखानेवालों के अधिकारों और स्वतंत्रता आदि का नियंत्रण होता है । विशेष—ऐसा कानून उनको उच्छृंखल होने, राजकीय अथवा सामाजिक नियमों को तोड़ने, अथवा इसी प्रकार के और काम करने से रोकता है । जो छापाखानेवाले ऐसे नियमों का भंग करते हैं, उन्हें इसी कानून के द्वारा दंड दिया जाता है ।
प्रेस कम्यूनिक
संज्ञा पुं॰ [अं॰ प्रेस + कम्यूनिक] किसी विषय के संबंध में वह सरकारी विज्ञाप्ति या वक्तव्य जो अखबारों को छापने के लिये दिया जाता है । जैसे,—सरकार ने प्रेस कम्यूनिक निकाला है कि अफसरों को डालियाँ आदि नजर न करें ।
प्रेस रिपोर्टर
संज्ञा पुं॰ [अं॰] दे॰
रिपोर्टर—१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।