🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:44 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फंद
phaṃda
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फंद संज्ञा पुं॰ [सं॰ बन्ध, हि॰ फंदा]
१. बंध । बंधन । उ॰— (क) जा का गुरु है अंधरा चाला खरा निरंध । अंधे को अँधा मिला परा काल के फंद ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) सुनत वचन प्रिय रसाल जागे अतिशय दयाल भागे जंजाल विपुल दुख कर्दम टारे । त्यागे भ्रम फंद द्वंद निरखि के मुखारविंद सूरदास अति अनंद मेटे मद भारे ।— सूर (शब्द॰) ।
२. रस्सी या बाल आदि का फँदा । जाल । फाँस । उ॰— (क) यह सुनि मन गुनि सपथ बड़ि बिहँसि उठी मति मंद । भूषन सजति विलोकि मृग मनहु किरतिनि फंद ।—तुलसी (शब्द॰) (ख) हरि पद कमल को मकरंद । मलिन मति मन मधुप परि हरि विषय नर रस फंद ।—(शब्द॰) ।
३. छल । धोखा । उ॰— हनिहीं निशाचर वृंद । बचिहैं न करि बहु फंद ।— रघुराज (शब्द॰) ।
४. रहस्य । मर्म । उ॰— पंडित केरी पोथियाँ ज्यों तीतर को ज्ञान । औरन शकुन बतावहीं अपना र्फद न जान ।— कबीर (शब्द॰) ।
५. दुःख । कष्ट । उ॰— शिव शिव जपत मन आनंद । जाहि सुमिरे विघन विन- शत कटत जम को फंद (शब्द॰) ।
६. नथ की काँटी फँसाने का फँदा । गूँज । उ॰—मदमाती मनोज के आसव सों अँग्र जासु मनों रँग केसरि को । सहजे नथ नाक ते खोलि धरी कह्यो कौन धों फंद या सेसरि की ।— कमलपति (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "फंद" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें