🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:53:10 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फगुआ
phaguā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फगुआ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फागुन]
१. होली । होलिकोत्सव का दिन ।
२. फाल्गुन के महिने में लोगों का वह आमोद प्रमोद जो वसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष में माना जाता है । इसमें लोग परस्पर एक दूसरे पर रंग कीच आदि डालते हैं और अनेक प्रकार के विशेषतः अश्लील गीत गाते हैं । फाग । उ॰—दीहें मारि असुर हरि ने तब दीन्हों देवन राज । एकन को फगुआ इंद्रासन इक पताल को साज ।—सूर (शब्द॰) । मुहा॰—फगुआ खेलना = होली के उत्सव में रंग गुलाल आदि एक दूसरे पर डालना । उ॰—बन घन फूले टेसुआ बगियन बेलि । चले बिदेस पियरवा फगुआ खएलि ।—रहीम (शब्द॰) । फगुआ मानना = फागुन में स्त्री पुरुषों का परस्पर मिलकर रंग खेलना और गुलाल मलना आदि । उ॰—खेलत बसंत राजाधिराज । देखत नभ कौतुक सुर समाज । नुपुर किंकिन पुनि अति सुहाइ । ललनागन जब गाहि धरहिं घाइ । लोचन आजहिं फगुआ मनाइ । छाड़हिं नचाइ हा हा कराइ ।— तुलसी (शब्द॰) ।
३. फाल्गुन के महीने में गाए जानेवाले गीत, विशेषतः अश्लील गीत ।
४. वह वस्तु जो किसी को फाग के उपलक्ष्य में दी जाय । फगुआ खेलने के उपलक्ष में दिया जानेवाला उपहार । उ॰—(क) ज्यों ज्यों पट झटकति हटति हँसति नचावति नैन । त्यों त्यों निपट उदार ह्वै फगुआ देत बनैन ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) कहैं कबीर ये हरि के दास । फगुआ माँगै बैकुँठवास ।—कबीर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—देना ।—माँगना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें