🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:12:02 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फटकना
phaṭakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फटकना १ क्रि॰ स॰ [अनु॰ फट, फटक]
१. हिलाकर फट फट शब्द करना । फटफटाना । उ॰—देखे नंद चले घर आवत । ...फटकत स्रवन स्वानि द्वारे पर गगरी करति लराई । माथे पर ह्वै काग उड़ान्यो कुसगुन बहुतक पाई ।—सूर॰, १० । ५४१ ।
२. पटकना । झटकना । फेंकना । उ॰—पान लै चल्यो नृप आ कीन्हों ।...नैकु फटक्यौ लात सबद भयो आघात, गिरयो भहरात सकटा सँहारयो । सूर प्रभु नंदलाल मारयो दनुज ख्याल, मेटि जंजाल ब्रज जन उबारयौ ।—सूर॰, १० । ६२ ।
३. फेंकना । चलाना । मारना । उ॰—(क) असुर गजरूढ़ ह्वै गदा मारै फटकि श्याम अंग लागि सो गिरे ऐसे । बाल के हाथ ते कमल अमल नालयुत लागि गजराज तन गिरत जैसे ।—सूर (शब्द॰) । (ख) राम हल मारि सो वृक्ष चुरकुट कियो द्विविद शिर फटि गयो लगत ताके । बहुरि तरु तोरि पाषण फटकन लग्यो हल मुसल करन परहार बाँके ।—सूर (शब्द॰) ।
४. सूप पर अन्न आदि को हिलाकर साफ करना । अन्न आदि का कूड़ा कर्कट निकालना । उ॰—(क) सत संगति है सूप ज्यों त्यागै फटकि असार । कहै कबीर हरि नाम लै परसै नाहिं बिकार ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) पहले फटकै छाज कै थोंथा सब उड़ि जाय । उत्तम भाँड़े पाइयै फटकंता ठहराय ।—कबीर (शब्द॰) । (ग) थोथी कथनी काम न आवै । थोथा फटकै उड़ि उड़ि जावै ।—चरण॰ बानी, पृ॰ २१५ । मुहा॰—फटकना पछारना = दे॰ 'फटकना पछोरना' । उ॰—मूँग मसूर उरद चनदारी । कनक फटक धरि फटकि पछारी ।— सूर, १० । ३६९ । फटकना पछोरना = (१) सूप या छाज पर हिलाकर साफ करना । उ॰—कम थोरे काँकर घने देखा फटक पछोर ।—मलूक॰ बानी, पृ॰ ४० । (२) अच्छई तरह जाँच पड़ताल करना । ठोंकना बजाना । जाँचना । परखना । उ॰—(क) देश देश हम बागिया ग्राम ग्राम की खोरि । ऐसा जियरा ना मिला जो लेइ फटकि पछोरि ।—कबीर (शब्द॰) । तुम मधुकर निर्गुन निजु नीके, देखे फटकि पछोरे । सूरदास कारेन की संगति को जावै अब गोरे ।—सूर॰, १० । ४३८१ ।
५. रूई आदि को फटके से धुनना
फटकना २ क्रि॰ अ॰ [अनु॰]
१. जाना । पहुँचना । उ॰—कृष्ण हैं, उद्धव हैं, पर ब्रजवासी उनके निकट फटकने नहीं पाते ।— प्रेमसागर (शब्द॰) ।
२. दूर होना । अलग होना । उ॰— (क) एकहि परनि परे खग ज्यौं हरि रूप माँझ लटके । मिले जाइ हरदी चूना ज्यौं फिर न सूर फटके ।—सूर॰ १० २३८९ । (ख) ललित त्रिभंगी छबि पर अँटके फटके मो सौं तोरि । सूर दसा यह मेरी कीन्हीं आफुनि हरि सौं जोरि ।—सूर॰, १० । २२४७ ।
३. तड़फड़ाना । हाथ पैर पटकना ।
४. श्रम करना । हाथ पैर हिलाना ।
फटकना ३ संज्ञा पुं॰ गुलेल का फीता जिसमें गुलता रखकर फेंकते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फटकना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें