🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:37:35 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फटना
phaṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फटना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ फाड़ना का अक॰ रूप]
१. आघात लगने का कारण अथवा यों ही किसी पोली चीज का इस प्रकार टूटना या खंडित होना अथवा उसमें दरार पड़ जाना जिसमें भीतर की चीजें बाहर निकल पड़ें अथवा दिखाई देने लगें । जैसे, दीवार फटना, जमीन फटना, सिर फटना, जूता फटना । उ॰—लागत सीस बीच ते फटें । टूठहि जाँघ भुजा धर कटें ।—लल्लू (शब्द॰) । मुहा॰—छाती फटना = असह्य दुःख होना । मानसिक वेदना होना । बहुत अधिक दुःख पहुँचना । उ॰—(क) तुम बिन छिन छिन कैसे कटे । पलक ओट में छाती फटे ।—लल्लू (शब्द॰) । (ख) न जाने क्यों इसके रोने पर मेरा कलेंजा फटा जा रहा है ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३१० । (किसी से) मन या चित्त फटना = विरक्ति होना । संबंध रखने को जी न चाहना । तबीयत हट जाना । जैसे,—अब की बार के उसके व्यवहार से हमारा मन फट गया ।
२. झटका लगने के कारण वा और किसी प्रकार किसी वस्तु का कोई भाग अलग हो जाना । जैसे कपड़ा फटना, किताब फटना ।
३. किसी पदार्थ का बीच से कटकर छिन्न भिन्न हो जाना । जैसे, कोई फटना, बादल फटना ।
४. अलग हो जाना । पृथक् हो जाना ।
५. किसी गाढ़ें द्रव पदार्थ में कोई ऐसा विकार उत्पन्न होना जिससे उसका पानी और सार भाग दोनों अलग अलग हो जायँ । जैसे, दूध फटना, खून फटना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फटना" आता है (20)
भिदा टूटना । फटनाचटन चटकना । फटनाकरकना किसी कड़ी वस्तु का कर कर शब्द के साथ टुटना । तड़कना । फटना । फुटना । च…चरकना पु † क्रि॰ वि॰ चिटकना । फटनाचिरना फटना । सीध में कटना । जैसे,—कपडा़ चिरना, लकडी़ चिरनाबिदकना फटना । चिरना । विदीर्ण होनाबिदरना पु क्रि॰ अ॰ विदीर्ण होना । खंड खंड होना । फटनाविदरना पु ^१ क्रि॰ अ॰ विदीर्ण होना । फटनाविथुरना फैलना । छित- राना । इधर उधर होना । फटनाभिदुर वज्रचिट कागज का टुकड़ास्फोटित जिसका स्फोट किया गया हो । जो फोड़ा गया होउदरना पु † क्रि॰ अ॰ओदरना पु † क्रि॰ अ॰खुलना किसी वस्तु के मिले या जुड़े हुए भागों का एक दुसरे से इस प्रकार अलग होन…फसकना † ^१ क्रि॰ अ॰फीटना पु † क्रि॰ सं॰चहराना †पु ^१ क्रि॰ अ॰चुरकना बोलना । चहचहाना । चहकना । चीं चीं करना । चें चें करना । (व्यंग्य या ति…बिहरना घूमना फिरना । सैर करना । भ्रमण करना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें