🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:55:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फरकना
pharakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फरकना पु क्रि॰ अ॰ [हिं॰] फलाँगना । फाँद जाना । लाँघ जाना । उ॰—बूड़े थे परि ऊबरे गुर की लहरि चमंकि । भेरा देख्या जरजरा, (तब) ऊतरि पड़े फरंकि ।—कबीर ग्रं॰, पृ॰ ३ ।
फरकना पु † १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ स्फुरण]
१. शरीर के किसी अवयव में अचानक फरफराहट या स्फुरण होना । फड़कना । उड़ना । फड़फड़ाना । दे॰ फड़कना । उ॰—(क) सुनु मंथरा बात फुर तोरी । दहिन आँखि नित फरकति मोरी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) कुच भुज अधर नयन फरकत हैं बिनहिं बात अंचल ध्वज डोली । सोच निवारि करो मन आनँद मानों भाग्य दशा विधि खोली ।—सूर (शब्द॰) । (ग) सुमिरन एसा कीजिए दूजा लखे न कोय । ओठ न फरकत देखिए प्रेम राखिए गोय ।—संतवाणी॰, पृ॰ १०० ।
२. आपसे आप निकलता या बाहर आना । स्फुरित होना । उमड़ना । उ॰—मीठी अनूठी कढ़ैं बतियाँ सुनि सौतिनि का छतियाँ दरकी परैं । कोकिल कूकनि की का चली, कलहंसनहूँ के हिए धरकी परैं । प्यारी के आनन तेरो कढ़ै तेहि की उपमा द्विज को फरकी परै । धार सुंधार सुधारस की सुमनों बसुधा ढरकी परै ।—द्विज (शब्द॰) । (ख) लरिबे को दोऊ भुजा, फरकैं अति सिहारयँ । कहत बात कासों लरैं, कापै अब चढ़ि जायँ ।—लल्लु (शब्द॰) ।
३. उड़ना । उ॰—ध्वजा फरक्कै शून्य में बाजै अनहद तूर । तकिया है मैदान में पहुँचैगा कोई सूर ।—कबीर (शब्द॰) ।
फरकना † २ क्रि॰ अ॰ [अ॰ फरक (=अंतर)]
१. अलग होना । दूर होना ।
२. फटकर पृथक् हो जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फरकना" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें