फर्द
१ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ फर्द]
१. कागज वा कपडे़ आदि का टुकड़ा जो किसी के साथ जुड़ा वा लगा न हो ।
२. कागज का टुकड़ा जिसपर किसी वस्तु का विवरण, लेखा, सूची वा सूचना आदि लिखी गई हों या लिखी जाय । यौ॰—फर्द करारदाद जुर्म = फौजदारी की अदालत की कारे- वाई में वह लेख जिसके द्वारा न्यायाधीश वा मजिस्ट्रेट अभियुक्त व्यक्ति को किसी अपराध का अपराधी ठहराकर उससे उत्तर माँगता है । फर्दतालिका = वस्तुओं की वह सूची जो कुरकी करनेवाले को अदालत में देनी पड़ती है । फर्द सजा = फौजदारी के विभाग में वह कागज जिसपर अपराधी के दंड का विवरण वा व्यवस्था होती है । फर्दहकूक = बंदो- बस्त में वह कागज जिसमें किसी गाँव के स्वत्वाधिकारियों के स्वत्व का विवरण लिखा रहता है । फर्दहिसाब = हिसाब का लेखा या चिट्ठा ।
३. रजाई, शाल आदि का ऊपरी पल्ला जो अलग बनता ओर बिकता है । चद्दर । पल्ला । दे॰
फरद ।
४. वह पशु य ा पक्षी जो जोडे़ के साथ न रहकर अलग और अकेला रहता है ।
५. परण ।
फर्द
२ वि॰ एक । अकेला । अद्वितीय । दे॰
फरद ।
उ॰— वह भी गाने में सारे रतनपुर की तवायफों में फर्द थीं ।—शराबी, पृ॰ १९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।