🕉️ 20 November 2026, Friday · 03:21:39 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फासफरस
phāsapharasa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फासफरस संज्ञा पुं॰ [यूना॰ अ॰ फा़सफ़रस] पाश्चात्य रासाय- निकों के द्वारा जाना हुआ एक अत्यंत ज्वलनशील मूल द्रव्य जिसमें धातु का कोई गुण नहीं होता और जो अपने विशुद्ध रूप में कहीं नहीं मिलता—आक्सीजन, कैलसियम और मैगनेशियम के साथ मिला हुआ पाया जाता है । विशेष—इसका प्रसार संसार में बहुत अधिक है क्योंकि यह सृष्टि के सारे सजीव पदार्थों के अंगविधान में पाया जाता है । वनस्पत्तियों, प्राणियों के हड्डियों, रक्त, मूत्र, लोभ आदि में यह व्याप्त रहता है । बहुत थोड़ी गरमी या रगड़ पाकर यह जलता है । हवा में खुला रखने से यह धीरे धीरे जलता है और लहसुन की सी गंधभरी भाप छोड़ता है । अँधेरे में देखने से उसमें सफेद लपट दिखाई पड़ती है । यदि गरमी अधिक न हो तो यह मोम की तरह जमा रहता है और छुरी से काटा या खुरचा जा सकता है, पर १०८ मात्रा का ताप पाकर यह पिघलने लगता है और ५५० मात्रा के ताप में भाप बनकर उड़ जाता है । यह बहुत सी धातुओं के साथ मिल जाता है और उनका रूपांतर करता है । इसे तेल या चरबी में घोलने पर ऐसा तेल तैयार हो जाता है जो अँधेरे में चमकता है । दियासलाई बनाने में इसका बहुत प्रयोग होता है । और भी कई चीजें बनाने में यह काम आता है । औषध के रूप में भी यह बहुत दिया जाता है क्योंकि डाक्टर लोग इसे बुद्धि का उद्दीपक और पुषट मानते हैं । ताप के मात्राभेद से फासफरस का गहरा रूपातंर भी हो जाता है । जैसे, बहु त देर तक २१२ मात्रा की गरमी से कुछ कम गरमी में रखने से यह लाल फासफरस के रूप में हो जाता है । तब यह इतना ज्वलनशील और विषैला नहीं रह जाता और हाथ में अच्छी तरह लिया जा सकता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें