अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
फुरना क्रि॰ अ॰[सं॰ स्फुरण, प्रा॰ फुरण] १. स्फुटित होना । निकलना । उद्भूत होना । प्रकट होना उदय होना । उ॰— (क) लोग जानै बौरी भयो गयो यह काशी पुरी फुरी मति अति आयो जहाँ हरि गाइए ।—प्रिया॰ (शब्द॰) । (ख) नील नलिन श्याम, शोभा अगनित काम, पावन ह्वदय जेहि उर फुरति ।—तुलसी (शब्द॰) । २. प्रकाशित होना । चमक उठना । झलक पड़ना । उ॰—आधी रात बीती सब सोए जिय जान आन राक्षसी प्रभंजनी प्रभाव सो जनायो है । बीजरी सी फुरी भाँति बुरी हाथ छुरी लोह चुरी ड़ीठि जुरी देखि अंगद लजायो है ।—हनुमान (शब्द॰) । ३. फड़कना । फड़फडाना । हिलाना । उ॰—(क) उग्यो न धनु जनु वीर विगत महि किधों कहु सुभट दूरे । रोषे लखन विकट भृकुठी करि भुज अरु अधर फुरे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) अजहूँ अपराध न जानकी की भुज बाम फुरे मिलि लोचन सों । हनुमान (शब्द॰) । ४. स्फुटित होना । उच्चरित होना । मुँह से शब्द निकलना । उ॰—(क) सूर सोच सुख करि भरि लोचन अंतर प्रीति न थोरी । सिथिल गात मुख बचन फुराति नहिं ह जो गई मति भोरी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) उठि के मिले तंदुल हरि लीन्हें मोहन बचन फुरे । सूरदास स्वामी की महिमा टारी नाहिं टरे ।—सूर (शब्द॰) । ५. पूरा उतरना । सत्य ठहरना । ठीक निकलना । जैसे सोचा समझा या कहा गया था वैसा ही होना । उ॰—फुरी तुम्हारी बात कही जो मों सों रही कन्हाई ।—सूर (शब्द॰) । ६. प्रभाव उत्पन्न करना । असर करना । लगना । उ॰—(क) फुरे न यंत्र मंत्र नहिं लागे चले गुणी गुण हारे । प्रेम प्रीति की व्यथा तप्त तनु सो मोहिं डारति मारे ।—सूर (शब्द॰) । (ख) यंत्र न फुरत मंत्र नहिं लागत प्रीति सिरा जाति ।—सूर (शब्द॰) ७. सफल होना । सोचा हुआ परिणाम उत्पन्न करना । उ॰—फुरै न कछु उद्योग जहँ उपजै अति मन सोच ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।