बकलो
१ संज्ञा स्त्री॰ [को॰] एक वृक्ष जो लंबा और देखने में बहुत सुंदर होता है । गुलरा । धबरा । खरधवा । विशेष— इसकी छाल सफेद और चिकनी होती है । इसकी लकड़ी चमकीली और अत्यंत दृढ़ होती है । यह वृक्ष बीजों से उगाता है तथा इसके पेड़ मध्य भारत और हिमालय पर तीन हजार फुठ को ऊँचाई तक होते हैं । इसकी लकड़ी से आरायशी और खेती के सामान बनाए जाते हैं तथा इसके लट्ठे रेल की सड़क पर पठरी के नीचे बिछाए जाते हैं । इसका कोयला भी इच्छा होता है और पत्ते चमड़ा सिझाने के काम आते हैं । इस पेड़ से एक प्रकार का गोंद निकलता है जो कपड़े छापने के काम में आता है । इसे धावा, धव, आदि भी कहते हैं ।
२. फल आदि का पतला छिलका ।
बकलो
२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] अधोरी नाम का वृक्ष जिसकी लकड़ी से हल और नावें बनती है ।
वि॰ दे॰
अधोरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।