🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:21:33 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बजना
bajanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बजना १ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बाजा]
१. किसी प्रकार के आघात या हवा के जोर से बाजे आदि में से शब्द उत्पन्न होना । बोलना । जैसे, ड़ंका बजना, बाँसुरी बजना । उ॰— (क) परी मेरी ब्रजरानी तेरी बर बानी किधौं बानी हीं की बीणा सुख मुख में बजत है ।— केशब (शब्द॰) । (ख) मोहन तू या बात को, अपने हिये बिचार । बजत तँबूरा कहुँ सुने, गाँठ गठील तार ।— रसनिधि (शबेद॰) ।
२. किसी वस्तु का दूसरी वस्तु पर इस प्रकार पड़ना कि शब्द उत्पन्न हो । आघात पड़ना । प्रहार होना । जैसे, सिर पर डंडा या जूता बजना । उ॰— लोलुप भ्रमत गृहप ज्यों जहाँ तहँ सिर पदत्रा ण बजै । तदपि अधम बिचरत तेहि मारग कबहुँ न मूढ़ लजै ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. शस्त्रों का चलना । जैसे, लाठी बजना, तलवार बजना ।
४. अड़ना । हठ करना । जिद करना । उ॰— (क) प्रीति करी तुमसों बजि के सुबिसारि करी तुम प्रीति घने की ।— पद्माकर (शब्द॰) । (ख) घरी बजी घरियार सुनि, बजि कहत बजाइ बहुरि न पैहै यह घरी, हरि चरनन चित लाइ ।— रसनिधि (शब्द॰) ।
५. प्रख्याति पाना । प्रसिद्ध होना । कहलाना । उ॰— गुन प्रभुता पदवी जहाँ तहाँ बनै सब कार । मिलै न कछु फल आक ते बजै नाम मंदार ।— दीनदयाल (शब्द॰) ।
बजना † २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वादन, वा हिं॰ बाजा]
१. वह जो बजता हो । बजनेवाला बाजा ।
२. रुपया । (दलाल) ।
बजना † ३ संज्ञा पुं॰, स्त्री॰ [हिं॰ बजना + इया (प्रत्य॰)] बाजा बजानेवाला । उ॰— सेवक सकल बजनियाँ नाना । पूरन किए दान सनमान ।— तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बजना" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें