🕉️ 22 November 2026, Sunday · 07:08:11 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बजरबट्टू
bajarabaṭṭū
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बजरबट्टू संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बज्र + बट्टा] एक वृक्ष के फल का दाना वा बीज जो काले रंग का होता है ओर जिसकी माला लोग बच्चों को नजर से बचाने के लिये पहनाते हैं । उ॰— माजूफल शंख रुद्रअक्ष त्यों बजरबट्टू तुलसी की गुलिका सुधारे छवि छाजे हैं ।— रघुराज (शब्द॰) । विशेष— इसका पेड़ ताड़ की जाति का है और मलाबार में समुद्र के किनारे तथा लंका में उत्पन्न होता है । बंगाल और वरमा में भी इसे लोग बोते ओर लगाते हैं । इसकी पत्तियाँ बहुत बड़ी और तीन साढे़ तीन व्यास की होती हैं और पखे, चटाई, छाते आति बनाने के काम में आती हैं । योरप में इसकी नरम और कोमल पत्तियाँ से अनेक प्रकार के कटावदार फीते बनाए जाते हैं । तथा इसके रेशे से बुरुश बनाए और जालं बुने जाते हैं । इसकी रस्सियाँ भी बटी जा सकती है । इसके फल बहुत कड़े होते हैं ओर योरप में उनसे बटगे, माला के दाने और छोटे छोटे पात्र बनाए जाते हैं । मलाबार में इसके पेड़ों को लोग समुद्र के किनारे बागों में लगाते हैं । यह पेड़ चालीस बयालीस बर्ष तक रहता है और अंत में पुराना होकर गिर पड़ना है । इसे नजरबद्टू और नजरबटा भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बजरबट्टू" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬