🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:38:22 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बबूल
babūla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बबूल संज्ञा पुं॰ [सं॰ बब्बुल, प्रा॰ बबूल] मझोले कद का एक प्रसिद्ध काँटेदार पेड़ । कीकर । विशेष—यह वृक्ष भारत के प्रायः सभी प्रांतों में जंगली अवस्था में अधिकता से पाया जाता है । गरम प्रदेश और रेतीलौ जमीन में यह बहुत अच्छी तरह और अधिकता से होता है । कहीं कहीं यह वृक्ष सौ वर्ष तक रहता है । इसमें छोठी छोटी पत्तियाँ, सुई के बराबर काँटे और पीले रंग के छोटे छोटे फूल होते हैं । इसके अनेक भेद होते हैं जिनमें कुछ तो छोटी छोटी कँटीली बैलें हैं और बाकी बड़े बड़े वृक्ष । कुछ जातियों के बबूल तो बागों आदि में शोभा के लिये लगाए जाते हैं । पर अधिकांश से इमारत और खेती के कामों के लिये बहुत अच्छी लकड़ी निकलती है । इसकी लकड़ी बहुत मजबूत और भारी होती है और यदि कुछ दिनों तक किस ी खुले स्थान पर पड़ी रहे तो प्रायः लोहे के समान हो जाती है । इसकी लकड़ी ऊपर से सफेद और अंदर से कुछ कालापन लिए हुए लाल रंग की होती है । इससे खेती के सामान, नावें, गाड़ियों और एक्कों के घुरे तथा पहिए आदि अधिकता से बनाए जाते हैं । जलाने के लिये भी यह लकड़ी बहुत अच्छी होती है, क्योंकि इसकी आँच बहुत तेज होती है और इसलिये इसके कोयले भी बनाए जाते हैं । इसकी पतली पतली टहनियाँ, इस देश में, दातुन के काम में आती हैं और दाँतों के लिये बहूत अच्छी मानी जाती हैं । इसकी जड़, छाल, सूखे बीज और पत्तियाँ ओषधि के काम में भी आती हैं । छाल का प्रयोग चमड़ा सिझाने और रँगने में भी होता है । पत्तियाँ और कच्ची फलियाँ पशुओं के लिये चारे का काम देती हैं और सूखी टहनियों से लोग खेतों आदि में बाड़ लगाते हैं । सूखा फलियों से पक्की स्याही भी बनतो है और फूलों से शहद की मक्खियाँ शहद भी निकालती हैं । इसमें गोंद भी होता है जो और गोंदों से बहुत अच्छा समझा जाता हैं । कुछ प्रांतों में इसपर लाख के कीडे़ रखकर लाख भी पैदा की जाती है । रामबबूल, खैर, फुलाई, करील, बनरीठा, सोनकीकर आदि इसी की जाति के वृक्ष हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बबूल" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें