🕉️ 21 November 2026, Saturday · 11:19:26 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बलिहारी
balihārī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बलिहारी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बलि + हारी] निछावर । कुरबान । प्रेम, भक्ति, श्रद्धा आदि के कारण अपने को उत्सर्ग कर देना । उ॰—(क) सुख के माथे सिल परै हरि हिरदा सी जाय । बलिहारी वा दुःख की पल पल राम कहाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) बलिहारी अब क्यों कियो सैन साँवरे संग । नहिं कहुँ गोरे अंग ये भए झाँवरे रंग ।—श्रृंगार सत॰ (शब्द॰) । (ग) तुका बड़ो मैं ना मनूँ जिस पास बहुत दाम । बलिहारी उस मुख की जिस्ते निकसे राम ।—दक्खिनी॰, पृ॰ १०७ । मुहा॰—बलिहारी जाना=निछावर होना । कुरबान जाना । बलैया लेना । उ॰—दादू उस गुरुदेव की मैं बलिहारी जाउँ । आसन अमर अलेख था लै राखे उस ठाउँ ।—दादू (शब्द॰) । बलिहारी लेना=बलैया लेना । प्रेम दिखाना । उ॰—पहुँची जाय महरि मंदिर में करत कुलाहल भारी । दरसन करि जसुमति सुत को सब लेन लगीं बलिहारी ।—सूर (शब्द॰) । बलिहारी है ! =मैं इतना मोहित या प्रसन्न हूँ कि अपने को निछावर करता हूँ । क्या कहना है । विशेष—सुंदर रूप रंग, शोभा, शील स्वभाव, आदि को देख प्रायः यह वाक्य बोलते हैं । किसी की बुराई, बेढगेपन या विलक्षणता को दिखकर व्यग्य के रूप में भी इसका प्रयोग बहुत होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें