🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:45:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बसाना
basānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बसाना १ क्रि॰ स॰ [हिं॰ 'बसना' का सकर्मक तथा प्रे॰ रूप]
१. बसने देना । बसने के लिये जगह देना । रहने को ठिकाना देना । जैसे,—राजा ने उस नए गाँव में बहुत से बनिए बसाए । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
२. जनपूर्ण करना । आबाद करना । जैसे,—गाँव बसाना, शहर बसाना । उ॰—(क) केहि सुकृती केहि घरी बसाए । घन्य पुण्यमय परम सुहाए ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) नाद तैं तिय जेंवरी ते साँप करि घालैं घर बीथिका बसावति बनन की ।—केशव (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । मुहा॰—घर बसाना=गृहस्थी जमाना । सुखपूर्वक कुटुंब के साथ रहने का ठिकाना करना ।
३. टिकाना । ठहराना । स्थित करना । जैसे,—रात को इन सुसाफिरों को अपने यहाँ बसा लो । मुहा॰—मन में बसाना=चित्त में इस प्रकार जमाना कि बरबर ध्यान में रहे । हृदय में अंकित कर लेना । उ॰— व्यासदेव जब शुकहि सुनायो । सुनि कै शुक सो हृदय बसायो ।—सूर (शब्द॰) ।
बसाना पु २ क्रि॰ अ॰ बसना । ठहरना । रहना । उ॰—बालक अजाने हठी और की न मानै बात बिना दिए मातु हाथ भोजन न पाय है । माटी के बनाए गज बाजी रथ खेल माते पालन बिछौने तापै नेक न बसाय है ।—हनुमान (शब्द॰) ।
बसाना ३ क्रि॰ स॰ [सं॰ वेशन, पू॰ हिं॰ बैसाना]
१. बिठाना ।
२. रखना । उ॰—बधुक सुमन पद पंकज अंकुस प्रमुख चिह्न बनि आयो । नूपुर जनु मुनिवर कलहंसनि रचे नीड़ दै बाँह बसायो ।—तुलसी (शब्द॰) ।
बसाना पु ४ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बश से नामि॰ धा॰] वश चलना । जोर चलना । काबू चलना । अधिकार या शक्ति का काम देना । उ॰—(क) घट में रहै सूझै नहीं कर सौ गहा न जाय । मिला रहै औ ना मिलै तासों कहा बसाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) काटिय तासु जीभ जो बसाई । स्रवन मूँदि नतु चलिय पराई ।—तुलसी (शव्द॰) । (ग) करो रो न्यारी हरि आपन गैया । नहिन बसात लाल कछु तुम सों सबै ग्वाल इक ठैयाँ । सूर (शव्द॰) ।
बसाना ५ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बास]
१. बास देना । महकना । उ॰—(क) बेलि कुढगी फल बुरी फुलवा कुबुधि बसाय । मूल बिनासी तूमरी सरो पात वरुआय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) धूमउ तजइ सहज करुआई । अगरु प्रसंग सुगंध बसाई । तुलसी (शब्द॰) ।
२. दुर्गंध देना । बदबू देना । उ॰—मद जस मंद बसाइ पसेऊ । औ बिसवासि छरै सब कोऊ ।—जायसी (शब्द॰)
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बसाना" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें