🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:47:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बसी
basī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बसी १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बंशी]
१. बाँस की नली का बना हुआ एक प्रकार का बाजा । बाँसुरी । वंशी । मुरली । विशेष—यह बालिश्त सवा बालिश्त लंबा होता है और इसमें सात स्वरों के लिये सात छेद होते हैं । यह बाजा मुँह से फूँककर बजाया जाता है ।
२. मछली फँसाने का एक औजार । उ॰—ज्यों बंसी गहि मीन लीन में मारि काल ले खाई ।—जग॰ श॰, पृ॰ ११६ । विशेष—एक लंबी पतली छड़ी के एक सिरे पर डोरी बँधी होती है और दूसरे सिरे पर अंकुश के आकार की लोहे की एक कंटिया बँधी रहती है । इसी कँटिया में चारा लपेटकर डोरी को जल में फेंकते हैं और छड़ी को शिकारी पकड़े रहता है । जब मछली वह चारा खाने लगती है तब वह कँटिया उसके गले में फँस जाती है और वह खींचकर निकाली जाती है ।
३. मागधी मान में ३० परमाणु की तौल । त्रसरेणु ।
४. विष्णु, कृष्ण और राम जी के चरणों का रेखाचिह्न ।
५. एक प्रकार का तृण । विशेष—यह धान के खोतों में पैदा होता है । इसको 'बाँसी' भी कहते हैं । इसकी पत्तियाँ बाँस की पत्तियों के आकार की होती हैं । इससे धान को बड़ी हानि होती है ।
बसी २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का गेहूँ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बसी" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें