🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:30:28 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बसेरा
baserā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बसेरा १ वि॰ [हिं॰ बसना √बस + एरा (प्रत्य॰)] बसनेवाला । रहनेवाला । उ॰—(क) निपट बसेरे अघ औगुन घनेरे नर नारिऊ अनेरे जगदंब चेरी चेरे हैं ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) पै तूँ जंबुदीप बसेरा ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ १३८ ।
बसेरा २ संज्ञा पुं॰
१. वह स्थान जहाँ रहकर यात्री रात बिताते हैं । बासा । टिकने की जगह ।
२. वह स्यान जहाँ चिड़ियाँ ठहरकर रात बिताती हैं । उ॰—धाइ खाइ जनु जाइ न हेरा । मानहुँ विपति विषाद बसेरा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) पिय मूरति चितसरिया चितवति बाल । चितवति अवध बसेरवा जपि जपि माल ।—रहिमन (शब्द॰) । मुहा॰—बसेरा करना=(१) डेरा करना । निवास करना । ठहरना । उ॰—(क) बहुते को उद्यम परिहरै । निर्भय ठौर बसेरो करै ।—सूर (शब्द॰) । (ख) हाथी घोड़ा बैल बाहनौं संग्रह किया घनेरा । बस्ती में से दिया खदेरी जंगल किया बसेरा ।—कबीर (शब्द॰) । (२) घर बनाना । रहना । बस जाना । उ॰—कहा भयो जो देश द्वारका कीन्हों दूर बसेरो । आपुनही या ब्रज के कारण करिहौ फिरि फरि फेरो ।—सूर (शब्द॰) । बसेरा लेना=निवास करना । वास करना । रहना । उ॰—अरी ग्वारि मैमंत बचन बोलत जो अनेरो । कब हरि बालक भए गर्भ कब लियो बसेरो ।—सूर (शब्द॰) । बसेरा देना=(१) रहने की जगह देना । ठहराना । टिकाना । (२) आश्रय देना । ठिकाना देना । उ॰—प्रभु कह गरल बंधु ससि केरा । अति प्रिय निज उर दीन बसेरा ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. टिकने या बसने का भाव । रहना । बसना । आबाद होना । उ॰—(क) तन संशय मन सोनहा, काल अहेरी नित्त । एकै अंग बसेरवा कुशल पुछो का मित्त ।—कबीर (शव्द॰) । (ख) परहित हानि लाभ जिन केरे । उजरे हरष बिषाद बसेरे ।—तुलसी (शव्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें