बहराना
१ क्रि॰ स॰ [हिं॰ भुराना (भ का उच्चारण बह के रूप में हो गया) या फा॰ बहाल]
१. जिस बात से जी ऊबा या दुखी हो उसकी ओर से ध्यान हटाकर दूसरी ओर ले जाना । ऐसी बात कहना या करना जिससे दुःख की बाद भूल जाय और चित्त प्रसन्न हो जाय ।
उ॰—मैं पठवत अपने लरिका को आवै मन बहराइ ।—सूर (शब्द॰) ।
२. बहकाना । भुलाना । फुसलाना ।
उ॰—(क) उरहन देत ग्वालि जे आई तिन्है जशोदा दियो बहराई ।—सूर (शब्द॰) । (ख) क्यों बहरावत झूठ मोहिं और बढ़ावत सोग । अब भारत में नाहि वे रहे बीर जे लोग ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) ।
बहराना †
२ क्रि॰ स॰ [हिं॰ बाहर] दे॰
बहरियाना ।
बहराना
३ क्रि॰ अ॰ बाहर होना । दे॰
बहरियाना २ ।'
उ॰— भोर ठहरात न कपूर बहरात मेध सरद उड़ात बात लाके दिसि दस को ।—भूषण ग्रं॰, पृ॰ ९ ।
२. बहरा बनने का नाटक करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।