अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बाना १संज्ञा पुं॰[हिं॰ बानाना या सं॰ वर्ण(=रूप)] १. पहनावा । वस्त्र । पोशाक । वेशविन्यास । भेस । उ॰—(क) बाना पहिरे सिंह का चलै भैड़ की लार । बोली बौलै स्यार की कुत्ता खाए फार ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) विविध भाँति फूले तरु नाना । जनू बानैत बने बहु बाना ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) यह है सुहाग का अचल हमारे बाना । असगुन की मुरति खाक न कभी चढ़ाना ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) । २. अगीकार किया हुआ धर्म । रीति । चाल । स्वभाव । उ॰—(क) राम भक्त वत्सल निज बानो । जाति, गीत, कुल, नाम गनत नहिं रंक होय कै रानी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) जासु पतितपावन बड़ बाना । गावहिं कवि श्रुति संत पुराना ।— तुलसी (शब्द॰) ।
बाना २संज्ञा सं॰ [सं॰ वाणा] १. एक हथियार जो तीन साढे़ तीन हाथ लंबा होता है । विशेष—यह सीधा और दुधारा तलवार के आकार का होता है । इसकी मूठ के दोनों ओर दो लट्टू होते हैं जिनमें एक लट्टू कुछ आगे हटकर होता है । इसे बानइत गकड़कर बड़ी तेजी से घुमाते हैं । २. साँग या भाले के आकार का एक हथियार । उ॰—(क) रोह मृगा संशय वह हाँकै पारथ बाना मेलै । सायर जरै सकल बन दाहै, मच्छ अहेरा खेलै ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) बाने फहराने घहराने घंटा राजन के नाहीं ठहराने राव राने देस देस के ।— भूषण (शब्द॰) । विशेष—यह लोहे का होता है और आगे की और बराबर पतला होता चला जाता है । इसके सिरे पर कभी कभी झंड़ा भी बाँध देते हैं और नोक के बल जमीन में गाड़ भी देते हैं ।
बाना ३संज्ञा पुं॰[सं॰ वयन(=बुनना)] १. बुनावट । बुनन । बुनाई । २. कपड़े की बुनावट जो ताने में की जाती है । ३. कपड़े की बुनावट में वह ताग जो आडे बल ताने में भरा जाता है । भरनी । उ॰— सूत पुराना जोड़ने जेठ बिनत दिन जाए । बरन बीन बाना किया जुलदा पड़ा भुलाय ।—कबीर (शब्द॰) । ४. एक प्रकार का बारीक महीन सूत जिससे पतंग उड़ाई जाती है । ५. वह जुनाई जो खेत में एक बार या पहली बार की जाय ।
बाना ४क्रि॰ सं॰ [सं॰ व्यापन] किसी सुकड़ने फैलनेवाले छेद को फैलाना । आकुंचित और प्रसारित होनेवाले छिद्र को विस्तृत करना । जैसे, मुँह बाना । उ॰—(क) पुत्रकलत्र रहैं लब लाए । जंबुक नाईँ रहैँ मुँह बाए ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) हा हा करि दिनता कही द्वार द्वार बार बार, परी न छार मुँह बायो ।—तब तनु तजि तजि मुख माहिं समायो ।— सूर (शब्द॰) । मुहा॰—(किसी वस्त्रु के लिये) मुँह बाना=लेने की इच्छा करना । पाने का अभिलाषि होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।