🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:49:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाय
bāya
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाय † १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वायु]
१. वायु । हवा । उ॰—(क) एक बान वेग ही उड़ाने जातुधान जात, सूखि गए गात हैं पतौआ भए बाय के ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) हित करि तुम पठयो लगे वा बिजना की बाय । ठरी तपन तन की तऊ चली पसीना न्याय ।— बिहारी (शब्द॰) ।
२. बाई । वात का कोप जो प्रायः संनिपात होने पर होता है और जिसमें लोग बकते झकते हैं । उ॰— जीवन जुर जुवती कुपथ्य करि भयो त्रिदोष भरि मदन बाय ।— तुलसी (शब्द॰) ।
बाय २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वापी] बाउली । बेहर । उ॰— अति अगाध अति ओथरो नदी कूप सर बाय । सो ताको सागर जहाँ जाकी प्यास बुझाय ।—बिहारी (शब्द॰) ।
बाय ३ संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रकार का लोहे का पीपा जो समुद्र में या उन नदियों में जिनमें जहाज चलते हैं स्थान स्थान पर लंगर द्वारा बाँध दिए जाते हैं और सिगनल का काम देते हैं ।
२. दे॰ लाइफबाय ।
बाय स्काउट संज्ञा पुं॰ [अं॰] विद्यार्थियों का एक प्रकार का सौनिक ढंग से संघटन जिसका प्रधान उद्देश्य विविध प्रकार से समाज की सेवा करना है । जैसे,— कहीं आग लगने पर तुरंत वहाँ पहुँचकर आग बुझाना, मेले ठेले और पर्वों पर यात्रियों को आराम पहुँचाना, चोर उचक्कों को गिरपतार करना । आहत या अनाथ रोगियों को यथास्थान पहुँचाना, उनके दवादारू और सेवा सुश्रुषा की समुचित व्यवस्था करना, आदि । बालचर । चमू ।
२. उक्त चमू या सेना का सदस्य ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें