बारना
१ क्रि॰ सं॰
[सं॰ वारण] निवारण करना । मना करना । रोकना ।
उ॰— लिखि सो बात सखित सों कहीं । यही ठाँव हौं बारति रही ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) चोरी कैसी बात चंद्रमा हुते चुराइत नपनलि आदि तै बयारि बारियतु है ।— मति॰ ग्रं॰, पृ॰ २९६ ।
बारना
२ क्रि॰ सं॰
[हिं॰ बरना] बालना । जलाना । प्रज्वलित करना ।
उ॰—(क) साँझ सकार दिया लै बारै । खसम छोड़ि सुमिरै लगवारे ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) करि श्रृंगार सधन कुंजन में निसिदिन करत बिहार । नीराजन बहुबिधि बारत हैं ललितदिक ब्रजपार ।— सूर (शब्द॰) ।
बारना
३ क्रि॰ सं॰
[हिं॰] न्योंछावर करना । दे॰
वारना ।
उ॰— सकल संपदा बारूँ तुम पर प्यारी चतुर सुजान ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ६९९ ।
बारना
४ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का वृक्ष जिसके फलों का गूदा इमारत की लेई में मिलाया जाता है ।
वि॰ दे॰
विलासी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।