अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बारूद २संज्ञा स्त्री॰[तु॰] एक प्रकार का चर्ण या बुकनी जो गंधक, शोरे ओर कोयले को एक में पीसकर बनती है और आग पाकर भक से उड़ जाती है । तोप बंदूक इसी से चलती है । दारू । विशेष—ऐसा पता चलता है कि इसका प्रयोग भारतवर्ष और चीन में बंदूक आदि अगन्यस्त्र और तमाशे में बहुत पुराने जमाने से किया जाता था । अशोक के शिलालाखों में 'अग्गिखंध' या या अग्निस्कंध शब्द तमाशे (आतशबाजी) के लिये आया है, पर इस बात का पता आजतक नहीं लगा है कि सबसे पहले इसका आविष्कार कहाँ, कब और किसने किया है । इसका प्रचार युरोप में चौदहवीं शताब्दी में मूर (अरब) के लोगों ने किया और सोलहवीं शताब्दी तक इसका प्रयोग केवल बंदूकों को चलाने में होता रहा । आजकल अनेक प्रकार की बारूदें मोटी, महीन, सम, विषम रवे की बनती हैं । उसके संयोजक द्रव्यों की मात्रा निश्चित नहीं है । देश देश में प्रयोजनानुसार अंतर रहता है पर साधारण रीति से बारूद बनाने में प्रति सेकड़ ७५ से ७८ अंश तक शोरा, १० या १२ अंश तक गंधक और १२ से १५ अंश तक कोयला पड़ता है । ये तीनों पदार्थ अच्छी तरह पीस छानकर एक में मिलाए जाते हैं । फिर तारपीन का तेल या स्पिरिट डालकर चूर्ण को भलीभाँति मलना पड़ता है । इसके पीछे उसे धूप से सुखाते हैं । तमाशे की बारुद में कोयले की मात्रा अधिक डाली जाती है । कभी कभी लोहचुन भी फूल अच्छे बँधने के लिये डालते हैं । भारतवर्ष में अब बारुद बंदूक के काम की कम बनती है, प्रायः तमाशे की ही बारूद बनाई जाती है । मुहा॰—गोली बारूद= (१) लड़ाई की सामग्री । युद्ध का सामान । (२) सामग्री । आयोजन ।
बारूद २संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का धान ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।