🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:02:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बालि
bāli
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बालि संज्ञा पुं॰ [सं॰] पंपा किष्किंधा का वानर राजा जो अंगद का पिता और सुग्रीव का बड़ा भाई था । विशेष—कहते हैं, एक बार मेरु पर्वत पर तपस्या करते समय ब्रह्मा की आँखों से गिरे हुए आँसुओं से एक बंदर उत्पन्न हुआ जिसका नाम ऋक्षराज था । एक बार ऋक्षराज पानी में अपनी छाया देखकर कूद पड़ा । पानी में गिरते ही उसने एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर लिया । एक बार उस स्त्री को देखकर इंद्र और सूर्य मोहित हो गए । इंद्र ने अपना वीर्य उसके मत्सक पर और सूर्य ने अपना वीर्य उसके गले में डाल दिया । इस प्रकार उस स्त्री को इंद्र के वीर्य से बालि और सूर्य के वीर्य से सुग्रीव नामक दो बंदर उत्पन्न हुए । इसके कुछ दिनों पीछे उस स्त्री ने फिर अपना पूर्व रूप धारण कर लिया । ब्रह्मा की आज्ञा से उसके पुत्र किष्किंधा में राज्य करने लगे । एक बार रावण ने किष्किंधा पर आक्रमण किया था । उस समय बालि दक्षिण सागर में संध्या कर रहा था । रावण को देखते ही उसने बगल में दबा लिया । अंत में उसके हार मैनने पर बालि ने उसे छोड़ दिया । एक बार बालि मय नामक दैत्य के पुत्र मायावी का पीछा करने के लिये पाताल गया था । उसके पीछे सुग्रीव ने उसका राज ले लिया, पर बालि ने आते ही उसे मार भगाया और वह अपनी स्त्री तारा तथा सुग्रीव की स्त्री रूमा को लेकर सुख से रहने लगा । सुग्रीव ने भागकर मतंग ऋषि के आश्रम में आश्रय लिया । जिस समय रामचंद्र सीता को ढूँढ़ते हुए किष्किंधा पहुँचे, उस समय मतंग के आश्रम में सुग्रीव से उनकी भेंट हुई थी । उसी समय सूग्रीव के कहने से उन्होंने बालि का वध किया था, सुग्रीव को राज्य दिलाया था और बालि के लड़के अंगद को वहाँ का युवराज बनाया था । रावण के साथ युद्ध करने में सुग्रीव और अंगद ने रामचंद्र की बहुत सहातया की थी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
बालिः N. of a celebrated monkeyking; see वालि. --Comp. --हन्, --हंतृ m. an epithet of Rāma.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0795-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
बालि पु० बाले केशे जातः इञ् । केशे इन्द्रस्कन्नशुक्रजाते वानरभेदे । बालः उत्पत्तिस्थानत्वेनास्त्यस्य इनि । बालिन् तत्रार्थे त्रिका० । तदुत्पत्तिकथा रामा० उत्तरा० ३७ स० यथा “उत्प्लुत्य तस्मात् स ह्रदादुत्थितः प्लवगः पुनः । तस्पि- न्नेव क्षणे राम! स्त्रीत्वं प्राप स वानरः । तद्रूपमद्भुतं दृष्ट्वा त्यजितौ धैर्य्यमात्मनः । ततस्तस्यां सुरेन्द्रेण स्कन्नं शिरञ्चि पातितम् । अनासाद्यैव तां नारी सन्निवृत्तमथा भवत् । ततः सा वानरपतिं जज्ञे वानरमीश्वरम् । अ- मोघरेतसस्तस्य वासवस्य महात्मनः । बालेषु पतितं बीजं बाली नाम बभूव ह । भास्करेणापि तस्यां वै कन्दर्प- वशवर्त्तिना । बीजं निषिक्तं ग्रीवायां विधानमनुवर्त्तता । ग्रीवायां पतितं बीजं सुग्रीवः समजायत” ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4572,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
बालिः, पुं, (बाले केशे जातः । बाल + इञ् ।) कपिविशेषः । तत्पर्य्यायः । ऐन्द्रः २ बाली ३ । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ (अयमेव श्रीरामेण हतः । अस्य जन्मादिकविवृतिस्तु बालिन् शब्दे द्रष्टव्या ।)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-427-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बालि" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें