🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:37:48 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाहना
bāhanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाहना क्रि॰ स॰ [सं॰ वहन]
१. ढोना, लादना या चढ़ाकर ले जाना या ले आना ।
२. जलाना । फेंकना । (हथियार) । उ॰—(क) लखि रथ फिरत असुर बहु धाए । बाहत अस्त्र नृपति पर आए ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ख) करि क्रोध जोध बाहत सार ।—ह॰ रासो, पृ॰ ८२ । (ग) नेही सनमुख जुरत ही तहँ मन की गिरवान । बाहन हैं रन बावरे तेरे दृग किरवान ।—रसनिधि (शब्द॰) । (घ) इहित संग उभ्भारि बिरचि बाही गज मथ्थह ।—पृ॰ रा॰, १ । ६५३ ।
३. गाड़ी, घोड़े आदि को हाँकना ।
४. धारणा करना । लेना । पकड़ना ।
५. बहना । प्रवाहित होना । उ॰—(क) तजै रँग ना रँग केसरि को अंग धोवत सो रँग बाहन जात ।—देव (शब्द॰) । (ख) नातरु जगत सिंधु महँ भंगा । बाहत कर्म बीचिकन संगा ।—रघुनाथ (शब्द॰) । (ग) मैं निरास औ बिनु जिउ आहा । आस दई तै जिउ घट बाहा ।—चित्रा॰, पृ॰ ६५ ।
६. खेत जोतना । खेत में हल चलाना । जैसे,—आज तो उसने चार बीघा बाह के दम लिया ।
७. वपन करना । बीज आदि बोना । उ॰—जो बाहै लुनिएगा सोई । अंमृत खाइ कि विष फल होई ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३३६ ।
८. गौ, भैस आदि को गाभिन कराना ।
९. कघी करना । बाछना । उ॰—बालों को बाहकर उनमें तेल डालते थे ।—हिंदु॰ सभ्यता, पृ॰ ८० ।
१०. लगाना । आँजना । सारना । उ॰—दादू सतगुरु अंजन बाहि करि, नैन पटल सब खौलै । बहरे कानो सुँणने लागे, गूँगे मुख सौं बोले ।—दादू॰ बानी, पृ॰ ३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें