अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बीमा संज्ञा पुं॰[फा॰ बीम (=भय)] किसी प्रकार की विशेषतः आर्थिक हानि पूरी करने की जिम्मेदारी जो कुछ निश्चित धन लेकर उसके बदले में की जाती है । कुछ धन लेकर इस बात की जमानत करना कि यादि अमुख कार्य में अमुक प्रकार की हानि होगी तो उसकी पूर्ति हम इतना धन देकर कर देंगे । विशेष—आजकाल बीमे की गणना एक प्रकार से व्यापार के अंतर्गत होती है ओर इसके लिये अनेक प्रकार की कंपनियाँ स्थपित हैं । उसमें बीमा करनेवाला कुछ निश्चित नियमों के अनुसार समय समय पर या एक साथ ही कुछ निश्चित धन लेकर अपने ऊपर इस बात का जिम्मा लेता है कि यदि बिमा करनेवाले की अमुक कार्य या व्यापार आदि में अमुक प्रकार की हानि या दुर्घटना आदि होगी तो उसके बदले में हम बीमा करानेवाल को इतना धन देगे । आजकाल मकानों या गोदामों आदि के जलने का, समुद्र में जहजों के डूबने का, भेजे हुए माल को ठीक दशा मे नियत स्थान तक पहुँचने का या दुर्घटना आदि के कारण हाथ पेर टूटने या शरीर बेकाम हो जाने का बीमा होता है । एक प्रकार का बीमा ओर होता है जो जान बीमा या जीवन बीमा कहलाता हे । इसमे बीमा करानेवाले को प्रतिमास, प्रतिवर्ष, अथवा एक साथ ही कुछ निश्चित धन देना पड़ता हे और उसके किसी निश्चित अवस्था तक पहुँचने पर उसे बीमे की रकम मिल जाती हे; अथवा यदि उस निश्चित अवस्था तक पहुँचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो जाय तो उसके परिवारवालो को वह रकम मिल जाती है । आजकल बालको के विवाह और पढ़ाई लिखाई के व्यय के संबंध में भी बीमा होने लगा है ओर वृद्धावस्था मे शरीर अशक्य हो जाने की दशा मे जीवननिर्वाह का भी । डाक द्वारा पत्र या माल आदि भेजने का भी डाकविभाग द्वारा बीमा होता है । यौ॰—बीमा कराई=वह धन जो बीमा करानेवाला बीमा कराने के लिये बीमा करनेवाले को देता है । २. वह पत्र या पार्सल आदि जिसका इस प्रकार बीमा हुआ हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।