🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:19:03 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बीर
bīra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बीर वि॰ [सं॰ वीर] दे॰ वीर ।
बीर २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बीर] भाई । भ्राता । उ॰—(क) सबै ब्रज है यमुना के तीर । काली नाग के फन पर नितंत संकर्षण को बीर ।—सूर (शब्द॰) । (ख) चिरजीवी जोरी जुरे क्यों न सनेह गँभीर । को घटि ये वृषभानुजा वे हलधर के बीर ।—बिहारी (शब्द॰) ।
२. एक देवयोनि जिनकी संख्या ५२ कही जाती है । उ॰—प्रसन चंद सम जतिय दिन्न इक मंत्र इष्ट जिय । इह आराधत भट्ट प्रगट पचास बीर बिय ।—पृ॰ रा॰, ६ । २६ ।
बीर ३ संज्ञा स्त्री॰
१. सखी । सहेली । उ॰—(क) बार बुद्धि बालनि के साथ ही बढ़ी है बीर कुचनि के साथ ही सकुच उर आई है ।—केशव (शब्द॰) । (ख) यह जा यसोदा के पास बैठी ओर किशल पूछ अशीश दी कि बीर तेरा कान्ह जीवे कोठि बरस ।—लल्लू (शब्द॰) ।
२. एक आभूषण जिसे स्त्रियाँ कान में पहनती है । बिरिया । चाँद बोल । उ॰—लसैं बीरैं चका सी चलैं श्रुति में भृकुटी जुवा रूप रही छबि छवै । (ख) अंग अंग अनंग झलकत सोहत कानन बीरै सोभा देत देखत ही बनै जोन्ह सी फूली ।—हरिदास (शब्द॰) । विशेष—यह गोल चक्राकार होता है ओर इसका ऊपरी भाग ढालुआँ ओर उठा हुआ होता है । इसके दूसरी ओर खूँटी होती है जो कान के छेद में डालकर पहनी जाती है । इसमें ढाई तीन अंगुल लंबी कँगनीदार पूँछ सी निकली रहती है जिसमें प्रायः स्त्रियाँ रेशम आदि का झब्बा लगवाती हैं । यह झब्बा पहनते समय सामने कान की ओर रहता है ।
३. कलाई में पहनने का एक प्रकार का गहना । बेरवा । उ॰— हाथ पहुँची बीर कंगन जरित मुँदरी भ्राजई ।—सूर (शब्द॰)
४. पशुओं को चराने का स्थान । चरागाह । चरी ।
५. चरागाह में पशुओं को चराने का वह महसूल जो पशुओं की संख्या के अनुसार लिया जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बीर" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें