🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:30:59 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बुरुश
buruśa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बुरुश संज्ञा पुं॰ [अं॰ ब्रश] अंग्रेजी ढंग की बनी हुई किसी प्रकार का कूँची जो चीजों को रँगने, साफ करने या पालिश आदि करने के काम में आती है । विशेष— बुरुश प्रायः कूटी हुई मूज या कुछ विशेष पशुओं के बालों अथवा कृत्रिम रेशों से बनाए जाते हैं और भिन्न भिन्न कार्यों के लिये भिन्न भिन्न आकार प्रकार के होते हैं । रंग भरने या पालिश आदि करने के लिये जो बुरुश बनते हैं, उनमें प्रायः मूँज या बालों का एक गुच्छा किसी लंबी लकड़ी या दस्ते के सिरे पर लगा रहता है । चीजों को साफ करने के लिये जो बुरुश बनाए जाते हैं, उनमें प्रायः काठ के एक चौड़े टुकड़े में छोटे छोटे बहुत से छेद करके उनमें एक विशेष क्रिया और प्रकार से मूँज या बालों के छोटे छोटे गुच्छे भर देते हैं । कभी कभी ऐसे काठ के टुकड़ों में एक दस्ता भी लगा दिया जाता है । बुरुश प्रायः मूँज या नारियल, बेंत आदि के रेशों से अथवा घोड़े, गिलहरी, ऊँट, सूअर, भालू, बकरी आदि पशुओं के बालों से बनाए जाते हैं । साधारणतः बुरुश का उपयोग कपड़े, टोपियाँ, चिमनियाँ, तरह तरह के दूसरे सामान, बाल, दाँत आदि साफ करने अथवा किसी चीज पर रग आदि चढ़ाने में होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें