🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:00:59 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भजना
bhajanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भजना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ भजन]
१. सेवा करना ।
२. पु आश्रय लेना । आश्रित होना । उ॰—(क) विधिवश हठि अविवेकहिं भजई ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) तजो हठ आनि भजौ किन मोहिं ।—केशव (शब्द॰) ।
३. देवता आदि का नाम रटना । स्मरण करना । जपना ।
४. अधिकार करना । जीतना । उ॰—कहै बत्त मोर सुनोराति नामं । भज्यौ इक्क अब्बू लग्यो सीस तामं ।—पृ॰ रा॰, १२ ।१२७ ।
भजना पु २ क्रि॰ अ॰ [सं॰ वजन, पा॰ बजन]
१. भागना । भाग जाना । उ॰—भजन कह्यौं तातें भज्यौ न एको बार । दूरि भजन जातें कहौ सो तैं भज्यो गँवार ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) दीजै दरस दयाल दया करि, गुन ऐगुन न बिचारो । धरनी भजि आयो सरनागति, तजि लज्जा कुल गारो ।—संतवाणी॰, पृ॰ १२८ ।
२. पहुँचना । प्राप्त होना । उ॰—चित्रकूट तब राम जू तज्यो । जाय यज्ञथल अत्रि को भज्यो ।—केशव (शब्द॰) ।
भजना पु क्रि॰ अ॰ [सं॰ व्रजन, प्रा॰ वजन पु॰ हिं॰ भजना] दौड़कर किसी स्थान से दूसरे स्थान को निकल जाना । भागना । उ॰— (क) शूरा के मैदान में कायर का क्या काम । कायर भाजै पीठि दै सूर करै संग्राम ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) आवत देखि अधिक रव बाजी । चलेउ बराह मरुत गति भाजी ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) और मल्ल मारे शल तो- शल बहुत गए सब भाज । मल्ल युद्ध हरि करि गोपन सों लखि फूले ब्रजराज ।— सूर (शब्द॰) । (घ) भाल लाल बेंदी ललन आखत रहै बिराजि । इंदु कला कुज में बसी मनीं राह भय भाजि ।— बिहारी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भजना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें