🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 03:24:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भर्तृहरि
bhartṛhari
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भर्तृहरि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. प्रसिद्ध कवि जो उज्जयिनी के राजा विक्रमादित्य के छोटे भाई और गधर्वसेन के दासीपुत्र थे । विशेष— कहते हैं, ये अपनी स्त्री के साथ बहुत अनुराग रखते थे । पर पीछे से उसकी दुश्वरित्रता के कारण संसार से विरक्त हो गए थे । यह भी कहा जाता है की काशी में आकर योगी होने के उपरांत इन्होंने श्रृंगारशतक, नीतिशतक, वैराग्यशतक, वाक्यपदीय और भट्टिकाव्य आदि कई ग्रंथों की रचना की थी । कुछ लोगों का यह भी विश्वास है कि ये अपने भाई विक्रमादित्य के ही हाथ से मारे गए थे । आजकल कुछ योगी या साधु हाथ में सारंगी लेकर इनके संबंध के गीत गाते और भीख माँगते हैं । ये लोग अपने आपको इन्हीं के संप्रदाय का बतलाते हैं ।
२. एक प्रसिद्ध वैयाकरण । विशेष— संस्कृत व्याकरण की एक शाखा पाणिनीय व्याकरण के ये बहुत बड़े आचार्य थे । 'वाक्यपदीय' नामक व्याकरण दर्शन के अत्यंत प्रौढ़ ग्रंथ की उन्होंने रचना की है जो व्याकरण में ही नहीं अन्य संस्कृत दर्शन के ग्रंथों में प्रमाणरूप से आदर- पूर्वक उद्धृत किया गया है । 'हरि' संभवतः इनका नाम- संक्षेप था और इसी नाम से इनका उल्लेख किया गया है । महाभाष्यकार द्वारा निर्दिष्ट स्फोटवाद या शब्दब्रह्मवाद मत के प्रौढ़ प्रतिष्ठापक के रूप में 'हरि' का नाम प्रसिद्ध है । कहते हैं कि व्याकरण महाभाष्य की टीका भी इन्होंने लिखी थी जिसकी पूर्ण प्रति अब तक उपलब्ध नहीं है ।
३. एक संकर राग जो ललित और पुरज के मेल से बनता है इसमें सा वादी और म संवादी होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भर्तृ—हरि m. N. of a well-known poet and grammarian (of the 7th century A.D.; author of 300 moral, political, and religious maxims comprised in 3 Śatakas, and of the Vākyapadīya and other gram. works., and according to some also of the Bhaṭṭi-kāvya)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (748,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
भर्तृहरि Author of the three Śatakas and of the Vākyapadīya. Mr. Telang gives it as his opinion that he must have flourished about the close of the first and the beginning of the second century of the Christian era. Tradition makes him brother of king Vikrama, and if this Vikrama be accepted as the same who defeated the Mlecchas in 544 A. D., we must suppose Bhartṛhari to have flourished in the latter half of the sixth century.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1192-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भर्तृहरि पु० भर्त्ता हरिरिव । वाक्यपदीयादि ग्रन्थकर्त्तरि विक्रमादित्यस्य ज्येष्ठे भ्रातरि राजभेदे!
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4644,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
भर्त्तृहरिः, पुं, स्वनामख्यातः काव्यकर्त्तृराज- विशेषः । इति जटाधरः । स च विक्रमादित्य- भ्राता ॥ (अयमेव गन्धर्व्वसेनात् दासीगर्भ- जातः । यथा, राजावल्याम् । ४ । १-२ । “अथ कालेन कियता रममाणो महीतले । दास्यां गन्धर्व्वसेनस्तु पुत्त्रमेकमजीजनत् ॥ तस्य भर्त्तृहरीत्येवं नाम चक्रे महामतिः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-486-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬