अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
भानना पु १क्रि॰ स॰[सं॰ भञ्जन, भि॰ पं॰ भन्नना] १. तोड़ना । भंग करना । उ॰—(क) तीन लोक मँह जे भट मानी । सब कै सकति शंभु धनु भानी ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) आपुहि करता आपुहि धरता आपु बनावत आपुहि भाने । ऐसो सूरदास के स्वामी ते गोपिन के हाथ बिकाने ।— सूर (शब्द॰) । (ग) सहसु बाहु अति बली बखान्यो । परशुराम ताको बल भान्यो ।—लल्लू (शब्द॰) । २. नष्ट करना । नाश करना । मिटाना । ध्वंस करना । उ॰—(क) आरत दीन अनाथन को हित मानत लौकिक कानि हौ । है परिनाम भलो तुलसी को सरनागत भय भानिहौ ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) भाने मठ कूप वाय सरवर को पानी । गौँरीकंत पूजत जह नव- तन दल आनी ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) जै जै जै जगदीस तूँ तूँ समर्थ साँई । सकल भवन भानै घड़ै दूजा को नाहीं ।— दादू॰, पृ॰ ५५० । ३. हटाना । दूर करना । उ॰— (क) ढोटा एक भए कैसेहु करि कौन कौन करवर विधि भानी । कर्म कर्म करि अबलों उबरयो ताको मारि पितर दे पानी ।— सूर (शब्द॰) । (ख) नाक में पिनाक मिसि बामता बिलोकि राम रोको परलोक लीक भारी भ्रम भानिकै ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) मों सों मिलवांत चातुरी तू नहिं भानत भेद । कहे देत यह प्रगट ही प्रगटयो पूस प्रस्वेद ।— बिहारी (शब्द॰) । ४. काटना । उ॰— (क) अति ही भई अवज्ञा जानी चक्र सूदर्शन मान्यो । करि निज भाव एक कुश तनु में क्षणक दुष्ट शिर भान्यो ।— सूर (शब्द॰) । (ख) अजहूँ सिय सौंपु नतरु बीस भुजा भानै । रघुपति यह पैज करी भूतल धरि प्रानै ।— सूर (शब्द॰) ।
भानना २क्रि॰ स॰[सं॰ भान(=प्रतीति), हिं॰ भान + ना (प्रत्य॰)] समझना । अनुमान करना । जानना । उ॰— भूत अपंची कृत औ कारज, इतनी सूछम सृष्टि पछान । पंचीकृत भूतन ते उपजेउ थूल पसारो सारो मान । कारण सूछम थूल देह अरु, पंचकोश इनहीं में जान । करि विवेक लखि आतम न्यारो, मूँज इर्ष्या काते ज्यों भान ।— निश्चलदास (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।