🕉️ 29 November 2026, Sunday · 06:47:59 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भानुप्रताप
bhānupratāpa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भानुप्रताप संज्ञा पुं॰ [सं॰] रामायण के अनुसार एक राजा का नाम । यह कैकय देश के राजा सत्यकेतु का पुत्र था । विशेष— तुलसीकृत रामायण में इसकी कथा इस प्रकार दी है— अपने पिता द्वारा राज प्राप्त करने के बाद एक दिन प्रताप- भानु शिकार खेलने गया । इसे जंगल में एक सुअर देख पड़ा, इसने घोड़े को उसके पीछे डाल दिया । घने जंगल में जाकर सूअर कहीं छिप गया और राजा जंगल में भटक गया । उस जंगल में उसे एक तपस्वी का आश्रम मिला । वह तपस्वी राजा का एक शत्रु था जिसका राज्य इसने जीत लिया था । राजा प्यासा था और उसने तपस्वी को पहचाना न था । उससे उसने पानी माँगा । तपस्वी ने एक तालाब बतला दिया । राजा ने वहाँ जाकर जल पीकर अपना श्रम मिटाया । रात हो रही थी, इससे तपस्वी राजा को अपने आश्रम में ले गया । रात के समय दोनों में बातचीत हुई । तपस्वी ने कपट से राजा को अपनी मीठी मीठी बातों से वशीभूत कर लिया । भानुप्रताप उसकी बातें सुनकर उसपर विश्वास करके रात को वहीं आश्रम में सो रहा । तपस्वी ने अपने मित्र कालकेतु राक्षस को बुलाया । इसी ने सूकर बनकर राजा को भुलाया था । वह राजा को क्षणभर में उठाकर उसकी राजधानी में पहुँचा आया और उसके घोड़े को घुड़शाला में बाँध आया । साथ ही उस राजा के पुरोहित को भी उठाकर एक पर्वत की गुफा में बंद कर आया और पुरोहित का रूप धरकर उसके स्थान पर लेट रहा । सबेरे जब राजा जागा तो उसे मुनि पर विशेष श्रद्धा हुई । पुरोहित को बुलाकर राजा ने तीसरे दिन भोजन बनाने की आज्ञा दी और ब्राह्मणों को भोजन का निमंत्रण दिया । कपटी पुरोहित ने अनेक मांसों के साथ मनुष्य (ब्राह्मण) का मांस भी पकाया । जब ब्राह्मण लोग भोजन करने उठे राजा परोसने लगा तब इसी बीच में आकाशवाणी हुई कि तुम लोग यह अन्न मत खाओ, इसमें मनुष्य का मांस है । ब्राह्मण लोग आकाशवाणी सुनकर उठ गए और राजा को शाप दिया कि तुम परिवार सहित राक्षस हो । कहते हैं, वही राजा भानुप्रताप मरने पर रावण हुआ । (देखिए तुलसीकृत रामायण, बालघंड, दोहा १५३ से १७६) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬