अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
भूकप संज्ञा पुं॰[सं॰ भूकम्प] पृथ्वी कै ऊपरी भाग का सहसा कुछ प्राकृतिक कारणों से हिल उठाना । भूचाल । भूड़ोल । जलजला । विशेष— अद्यापि पृथ्वी का ऊपरी भाग बिलकुल ठढ़ा हो गया है, तथापि इसके गर्भ में अभी बहुत अधिक आग तथा गरमी है । यह आग या गरमी कई रुपों में प्रकट होती है, जिसमें से एक रूप ज्वालामुखी पर्वत भी है । जब कुछ विशेष कारणों से भूगर्भ की यह अग्नि विशेष प्रज्वलित अथवा शीतल होती है तब भूगर्भ में अनेक प्रकार के परिवर्तन होते हैं जिनके कारण पृथ्वी का ऊपरी भाग भी हिलने या काँपने लगता है । इसी को भूकंप कहते हैं । कभी तो इस कंप का मान इतना सुक्ष्म होता है कि साधारणतः हम लोगों को बिना यत्रों की सहायता के उसका ज्ञान भी नहीं होता, और कभी इतना भीषण होता है कि उसके कारण पृथ्वी में बड़ी बड़ी दरारें पड़ जाती हैं, बड़ी बड़ी इमारतें गिर जाती है और यहाँ तक कि कभी कभी जल के स्थान में स्थल और स्थल के स्थान में जल हो जाता है । कुछ भुकपों का विस्तार तो दस बीस मील तक ही होता है और कुछ का सैकड़ों हजारो ं मीलों एक । कभी तो एक ही दो सेकेंड़ में दो चार बार पृथ्वी हिलने के बाद भुकंप रुक जाता है और कभी लगातार मिनटों तक रहता है । कभी कभी तो रह रहकर लगातार सप्ताहों और महीनों तक पृथ्वी हिलती रहती है । भुकंप से कभी कभी सैकड़ों हजारों मनुष्यों के प्राण तक चले जाते है, और लाखों कराड़ों की संपत्ति का नाश हो जाता है । जिन देशों में ज्वालामुखी पर्वत अधिक होते हैं उन्हीं में भूकप भी अधिक होते हैं । भूमध्यसागर, प्रशांत महामागर के तट, ईस्ट- इंड़ीज टापुओं में प्रायः भूकंप हुआ करते है; और उत्तरी अमेरिका के उत्तरपश्र्चिमी भाग, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी भाग, एशिया के उत्तरी भाग और अफीका के बहुत बड़े भाग में बहुत कम भुकंप होता है । स्थल के अतिरिक्त जल में भी भूकंप होता है जिसका रूप कभी बहुत भीषण होता है । हिंदुओं में से बहुतों का विश्वास है कि पृथ्वी को उठानेवाले दिग्गजो अथवा शेषनाग के सिर के हिंलने से भूकप होता है । क्रि॰ प्र॰— आना ।—होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।