🕉️ 20 November 2026, Friday · 10:33:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मनुहार
manuhāra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मनुहार १ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ मान+हरना]
१. वह विनती जो किसी का मान छुड़ाने या क्रोध शांत के के उसे प्रसन्न करने के लिये की जाती है । मनौआ । खुशामद । उ॰— मारौ मनुहारन भरी गारिउ भरी मिठाहिं । वाको अति अनखाहटौ मुसुकाहट बिनु नाहिं ।— विहारी (शब्द॰) । मुहा॰— किसी को मनुहार कराना = विनती करना । खुशामद करना । मनाना । उ॰— (क) तुम्हरे हेतु हरि लियो अवतार । अब तुम जाई करो मनुहार । — सूर (शब्द॰) । (ख) दुसह रोष सूरति भृगुपति अति नृपति निकर षयकारी । क्यों सौपेउ सारंग हारि हिय करिहै वहु मनुहारी । — तुलसी (शब्द॰) । (ग) कहत रुद्र मन माहिं विचारि । अब हरि की कीजै मनुहारि । — लल्लू (शब्द॰) । (घ) जो मेरो कृत मानहु मोहन करि लाओं मनुहारि । सूर रसिक तबही पै बदिहौं मुरली सकी न सँभारि । — सूर (शब्द॰) ।
२. विनय । प्रार्थना । उ॰— (क) तापसी करि कहा पठवति नृपनि को मनुहारि । बहुरि तेहि विधि आइ कहिहै साधु कोउ हितकारि ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) सबै करति मनुहारि ऊधो कहियो हो जैसे गोकुल आवें । —सूर (शब्द॰) ।
३. सत्कार । आदर । उ॰— सौंहें किए हू न सौं है करे मनुहार करेहू न सूध निहारे ।— केशव (शब्द॰) ।
मनुहार २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ मन+हरना] शांति । तृप्ति । उ॰— कुरला काम केरि मनुहारी । कुरला जेहिं नहिं सो न सुनारी ।—जयसी ग्रं॰, पृ॰ १४० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मनुहार" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें