🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:53:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मरना
maranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मरना क्रि॰ अ॰ [सं॰ मरण]
१. प्राणियों या वनस्पितियों के शरीर में ऐसा विकार होना जिससे उनकी सब शारीरिक क्रियाएं बंद हा जायँ । मृत्यु को प्राप्त होना । उ॰—(क) साई यों मत जानियो प्रीति घटें मम चित्त । मरूं तो तुम सुमिरत मरूं जीवन सुमिरों नित्त ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) कर गहि खंग तीर बध करिहौं सुनि मारिच डर मान्यो । रामचंद्र के हाथ मरूँगी परम पुरुष फल जान्यो ।—सूर (शब्द॰) । (ग) लघु आनन उत्तर देत बड़े लरिहैं मरिहैं करिहैं कछु साके ।— तुलसी (शब्द॰) । (घ) मरिबे को साहस कियो बढ़ा बिरह की पीर । दौरति ह्वै समुहै ससी सरसिज सुरभि समीर ।— बिहारी (शब्द॰) । (ड़) मरल गौ कई बार जियाया ।—कबीर सा॰, पृ॰ १५११ । मुहा॰—मरना जीना=शादी गमी । शुभाशुभ अवसर । सुख दुःख । मनने की छुट्टी न होना या न मिलना=बिलकुल छुट्टी न मिलना । अवकाश का अभाव होना । दिन रात कार्य में फँसा होना । मरता क्या न करता=जीवन से निराश व्यक्ति का सब कुछ करने को तैयार हो जाना । पराजय या असफलता को जान लेनेवाले व्यक्ति का सब कुछ करने को तैयार होना । मरते गिरते=किसी तरह । गिरते पड़ते । मरते जीते=दे॰ 'मरते गिरते' । मरते दम तक=दे॰ 'मरते मरते' । मरते मरते'=आखिरी दम तक । अँतिम समय़ तक । मरा सा= अत्यंत दुर्बल । क्षीणाकाय । मरे या मरते को मारना=पीड़ि त को और पीड़ा पहुँचाना । उ॰— मरे की मारे शाह मदार (बोल॰) ।
२. बहुत अधिक कष्ट उठाना । बहुत दुःख सहना । पचना । उ॰— (क) एक बार मरि मिलैं जो आए । दूसरा वार मरै कित जाए ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) तुलसी भरोसी न भवेस भोरानाथ को तो कोटिक कलेस करो मरो छार छानि सो ।— तुलसी (शब्द॰) । (ग) तुलसी तेहि सेवत कौन मरैं, रज ते लधु को करै मेरु से भारै ।—तुलसी (शब्द॰) । (घ) कठिन दुहूँ विधि दीप को सुन हो मोत सुजान । सब निसि बिनु् देखे जरे मरै लखै मुख भान ।—रसनिधि (शब्द॰) । मुहा॰—किसी के लिये मरना=हैराना होना । कष्ट सहना । किसी पर मरना =लुब्ध होना । आसक्त होना । मर पचना= अत्यंत कष्ट सहना । मर मरकर=बहुत अधिक कष्ट उठाकर । उ॰—२३ मील पहाड़ी यात्रा थी, किंतु कल तो मर मरकर मै पैदल ही २१ मील चला आया था ।— किन्नर॰, पृ॰ ३४ । किसी की बात पर मरना या किसी बात के लिये मरना= दुःख सहना । मर मिटना=श्रम करते करते विनष्ट हो जाना । उ॰— सबने मर मिटने की ठान ली थी ।—इन्शा (शब्द॰) । मरा जाना=(१) व्याकुल होना । व्यग्र होना । जैसे,—सूद देते देते किसान मरे जाते हैं । (२) उत्सुक होना । उतावली करना ।
३. मुरझाना । कुम्हलाना । सूखना । जैसे, पान का मरना, फल का मरना ।
४. मृतक के समान हो जाना । लज्जा संकोच या घृणा आदि के कारण सिर न उठा सकना । उ॰— (क) यहि लाज मरियत ताहि तुम सों भयो नातो नाथ जू । अब और मुख निरखै न ज्यों त्यों राखिए रधुनाथ जू ।—केशव (शब्द॰) । (ख) तब सुधि पदुमावति मन भई । सँवरि बिछोह मुरछि मरि गइ ।—जायसी (शब्द॰) ।
५. किसी पदार्थ का किसी विकार के कारण काम का न रह जाना । जैसे, आग का मरना, चूने का मरना, सुहागा मरना, धूल मरना । मुहा॰—पानी मरना=(१) पानी का दीवार या दीवार की नींव में धँसना । (२) किसी के सिर कोई कलंक आना । उ॰— पुनि पुनि पानि बहीं ठाँ मरै । फेर न निकसे जो तहँ परै ।— जायसी (शब्द॰) ।
६. खेल में किसी गोटी या लड़के का खेल के नियमानुसार किसी कारण से खेल से अलग किया जाना । जैसे, गौटी का मरना, गोइयाँ का मरना, इत्यादि ।
७. किसी बेग का शांत होना । दबना । जैसे, भूख का मरना । प्यास का मरना, चुल्ल का मरना, पित्त का मरना इत्यादि । उ॰— मुँह मोर मोरे ना मरति रिसि केशवदास मारहु धौं कहे कमल समान सोँ ।—केशव (शब्द॰) ।
८. ड़ाह करना । जलना ।
९. झंखना । झनखना । पछताना । रोना ।
१९. हारना । वशीभूत होना । परिजित होना । उ॰—तू मन नाथ मार के स्वाँसा । जो पै मरहि आप कर नासा । चरिहु लोक चार कह वाता । गुप्त लाव मन जो सो राता ।— जायसी (शब्द॰) ।
११. भस्म होना । कुश्ता होना । जैसे, धातु, आदि का मरना ।
१२. डूब
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मरना" आता है (18)
प्रेति मरण । मरनास्वर्गमन स्वर्ग जाना । स्वर्गगमन । मरनास्वर्गगति स्वर्ग जाना । मरनास्वर्गगमन स्वर्ग सिधारना । मरनाचसना प्राण त्यगना । मरनाअकाजना पु क्रि॰ अ॰ १ हानि होना । खो जाना । २ गत होना । जाता रहना । मरनास्वर्गलाभ स्वर्ग की प्राप्ति । स्वर्ग पहुँचना । मरनास्वर्गवास स्वर्ग में निवास करना । स्वर्ग में रहनास्वर्गारोहण स्वर्ग की ओर जाना या चढ़नाअपने आपको ऐसी स्थिति में डालना जिसमें प्राण तक जाने का भय हो । जान पर नौबत …उछाल सहसा ऊपर उठने की क्रियाकटना किसी धारदार चीज की दाब से दो टुकड़े होना । शस्त्र आदि की धार के धँसने …लालच कोई पदार्थ, विशेषतः धन आदि प्राप्त करने की इतनी अधिक और ऐसी कामना जो क…गिरवी गिरो रखा हुआ । बंधक । रेहन । यौ॰—गिरवीदार, गिरवीनामा, गिरवीजब्ती, गिरव…फैलाना लगातार स्थान घेरना । यहाँ से वहाँ तक बराबर रहना । जैसे,—जंगल नदी के कि…सिधारना जाना । गमन करना । प्रस्थान करना । बिदा होना । रवाना होनाविशेष—गद्य में इस अर्थ में इस क्रिया का प्रयोग अकेले नहीं होता, या तो 'पड़ना' के …ऊर्द्ध्वारोहण ऊपर की ओर चढना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें