🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:18 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मलमास
malamāsa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मलमास संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह अमांत मास जिसमें संक्रांति न पड़ती हो । इसे अधिक मास भी कहते हैं । विशेष—यों तो साधरण रीति से बारह महीने का वर्ष माना जाता है, पर कभी कभी तेरह महीने का भी भी वर्ष होता है । पर यह बात केवल चांद्र मास में ही होती है, और मास सदा वर्ष में बारह ही होते हैं । चांद्र मास की वृद्धि का हेतु यह है कि दिन रात्रि का मान, जिसे दिनमान कहते हैं, ६० दंड का माना जाता है । पर एक तिथि का मान ५८ दंड का माना जाता है । इसलिये ३० दिन में ३१ तिथियाँ पड़ती हैं । इस हिसाब से चांद्र वर्ष और सामान्य वर्ष में प्रति वर्ष बारह दिन का अंतर पड़ा करता है जो पाँच वर्ष में पूरे दो महीने का अंतर डाल देता है । ऐसे अधिक महीने को मलमास कहते हैं । वह चांद्र मास, जिसमें सूर्य की संक्राति पड़ती है, शुद्ध मास कहलाता है । पर संक्रातिवर्जित मास तीन प्रकार के माने गए हैं जिन्हें भानुलंघित, क्षय और मलमास कहते हैं । भानुलंघित और मलमास वे मास कहलाते है जिनमें सूर्य- संक्राति न पड़े । पर यदि सूर्यसक्रांति शुक्ल प्रतिपदा को पड़ी हो, तो उसे क्षय मास कहते हैं । बारह महीने दो अयनों में बाँटे गए हैं एक वैशाख से कुआर तक, दूसरा कार्तिक से चैत तक । यह मलमास प्रायः फागुन से अगहन तक दस ही महीनों में पड़ता है । शेष दो महीनों में से पूस में तो कभी कभी मलमास पड़ता ही नहीं; और माघ में बहुत ही कम पड़ा करता है । इसका नियम यह है कि यदि दक्षिणायन और उत्तरयण दोनों अयनों में मलमासयुक्त मास पड़ें, तो दक्षिणायन का मास भानुलंघत और उत्तरायण का मास मलमास कहलावेगा । पर यदि एक ही अयन में दो मास मलमास-लक्षण-युक्त हों, तो पहला मलमास और दूसरा भानुलांघा कहलावेगा । पर ऐसे दो उसी वर्ष में पड़ते हैं जिसमें क्षय मास भी पड़ता है । पर कार्तिक, अगहन और पूस के महीने में क्षय मास नहीं होता । विवाहादि शुभ कृत्य जिस प्रकार मलमास में वर्जित हैं, उसी प्रकार भानुलंघित और क्षय मास में भी वर्जित है । पर्या॰—अधिक मास । पुरुषोत्तम । मलिम्लुच । अधिमास । असंक्रांत मास । नपुसंक मास ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मल—मास m. an intercalary month, an intercalated 13th m˚ (in which no religious ceremonies should be performed), Cat. &c.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (792,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मलमास पु० मलो दुष्टो मासः । “अमावस्याद्वयं यत्र रवि- संक्रान्तिवर्जितम् । मलमासः स विज्ञेयः” इत्युक्ते रवि- संक्रान्तिशून्ये शुक्लप्रतिपदादिदर्शान्तरूपे चान्द्रे मासे । अधिमासशब्दे १३१ पृ० दृश्यम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4738,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मलमास" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें