🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:03:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मवास
mavāsa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मवास संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. रक्षा का स्थान । त्राणस्थल । आश्रय । शरण । उ॰—(क) चलन न पावत निगम पथ जग उपजी अति त्रास । कुच उतंग गिरिवर गह्यौ मीना मैन मवास ।— विहारी (शब्द॰) । (ख) दैन लगै मन मृगहि जब बिरह अहेरी त्रास । जाइ लेत हैं दौरि तब प्रीतम सुवन मवास ।— रसनिधि (शब्द॰) । मुहा॰—मवास करना= बसेरा करना । निवास करना । उ॰— कहै पदमाकर कलिंदो के कदंवन पै, मधुवन कोन्हीं आइ महत मवासो है । —पद्माकर (शब्द॰) ।
२. किला । दुर्ग । गढ़ । उ॰—(क) हठो मरहठो ता में राख्यो न मवास कोऊ छीने हथियार डोलैं बन बनजारे से ।—भूषण (शब्द॰) । (ख) रहि न सकी सब जगत में सिसिर सोत के भास । गरमि भाज गढ़वै भई तिय कुच अचल मवास ।— बिहारी (शब्द॰) । (ग) सिंधु तरे बड़े वीर दले खल जोर हैं लंक से बंक मवासे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. वे पेड़ जो दुर्ग के प्राकार पर होते हैं । उ॰—जहाँ तहा होरी जरै हरि होरी है । मनहुँ मवासे आगि अहो हरि होरी है ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें